इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 12का सांतवा मैच कल बैंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी मैदान में तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के बीच खेला गया। ये मैच दोनों टीमों के लिए अहम था। क्योंकि दोनों टीमें अपना पहला मुकाबला हार गई थी। इस रोमांचक मुकाबले में रोहित एंड कंपनी की जीत हुई। मुंबई ने बैंगलुरू को 6 रनों से हरा इस सीजन की पहली जीत दर्ज की।
उथप्पा ने हासिल की ये खास उपलब्धि, इस मामलें में पीछे छोड़ा शिखर धवन को
आरसीबी टीम की ये लगातार दूसरी हार थी। खैर, आरसीबी ये रोमांचक मुकाबला हार गई। लेकिन आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। कोहली ने 46 रन बनाते ही आईपीएल में एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम दर्ज कर लिया है। विराट कोहली ने आईपीएल क्रिकेट करियर में 5000 रन पूरे कर लिए। वो ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। यही नहीं, विराट कोहली ने सबसे तेजी से मात्र 157 पारियों में ये उपलब्धि हासिल कर ली।
आपको बता दें कि आरसीबी के कप्तान विराट कोहली से पहले ये खास उपलब्धि चेन्नई सुपर किंग्स के हफरनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना ने हासिल की थी। सुरेश रैना ने आईपीएल में सर्वाधिक 173 पारियां खेलकर 5000 रन पूरे किए थे जो विराट से ज्यादा है। आपको बता दें कि मुंबई और आरसीबी के बीच हुए मैच में मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मैच के हीरो बने। बुमराह ने 4 ओवर में 20 रन लुटा कर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
Herald