स्पोटर्स डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन केआठवें मुकाबले में इस सीजन का पहला तुफानी शतक देखने को मिला है। लेकिन इस शतक के बाद भी इस खिलाड़ी को बहुत ज्यादा दुशी होना पड़ा है। कल हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में राजस्थान को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 198 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया था लेकिन इस लक्ष्या का पीछा करने उतरी हैदराबाद ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए 19 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर राजस्थान की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
इस मैच में राजस्थान की तरफ से इस सीजन का पहला तुफानी शतक लगाने वाले संजू सैमसन पारी पर डेविड वॉर्नर का अर्धशतक भारी पड़ गया। इस मैच को हारने के बाद संजू सैमसन ने कहा की ऑस्ट्रेलियाई के इस बल्लेबाज ने मेरे शतक पर पानी फेर दिया और मैच को अपनी झोली में डाल लिया। वार्नर ने केवल 37 गेंदों पर 69 रनकी शानदार पारी से सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल मैच में राजस्थान रॉयल्स पर पांच विकेट से जीत दर्ज करवाने में अहम भुमिका निभाई है।
सैमसन ने वॉर्नर से कहा, ;आपने मेरा दिन बेकार कर दिया और आपने जिस तरह से बल्लेबाजी की उसके सामने मेरा शतक कुछ भी नहीं है। लेकिन वार्नर ने भी सैमसन की तारीफ की और कहा कि उन्होंने दिखाया कि इस मुश्किल पिच पर कैसे बल्लेबाजी की जा सकती है। इस सीजन में राजस्थान को लगातार दूसरे मैच में हार मिली है और इस सीजन में राजस्थान की शुरूआत अच्छी नहीं रही है और शुरू के दो लगातार मैच हारकर अंक तालिका में सबसे नीचे चली गई है।
Herald