इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन में शनिवार को तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच इस सीजन का 9वां मैच खेला गया। इस मैच में टॉस हारकर पहले खेलने उतरी मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में उतरी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 18.4 गेंदों में 2 विकेट के नुकसान पर ही ये लक्ष्य हासिल कर 8 विकेट से मैच जीत लिया।
रसेल ने आतिशी पारी खेलते ही कर डाला ये बड़ा कमाल
मैच हारने के साथ ही मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के लिए एक और बुरी खबर आई है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा लाखों का जुर्माना लगा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ धीमी ओवर गति के कारण 12 लाख रूपए का जुर्माना भुगतना पड़ा है।
IPL 12: पांड्या ने तोड़ डाला गेल का ये बड़ा रिकॉर्ड
आपको बता दें कि मुम्बई इंडियंस की टीम निर्धारित समय पर मैच शुरू होने के बावजूद अपने कोटे के ओवर तय समय में नहीं कर सकी। पंजाब की पारी 7 बजकर 30 मिनट से भी लम्बी चली। आचार संहिता का उल्लघंन करने के कारण कप्तान रोहित शर्मा का इंडियन प्रीमियर लीग में इस प्रकार का ये पहला पहला अपराध है। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस की इस आईपीएल सीजन में ये दूसरी हार है। अभी तक हुए तीन मुकाबलों में मुंबई इंडियंस की टीम ने एक मुकाबलें में ही जीत हासिल की है।
Herald