इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन का रविवार को दिल्ली कैपिटल और तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच तीसरा मुकाबला खेला गया। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रोहित का ये फैसला गलत साबित हुआ। दिल्ली ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 213 का लक्ष्य खड़ा किया।
IPL 12: कोहली-डीविलियर्स के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड, चौंक जाओंगे जानकर
जवाब में उतरी मुंबई इंडियंस की 19.2 ओवर में 10 विकेट पर 176 रन ही बना पाई और इस सीजन का पहला मैच 37 रनों से हार गई। इस मैच का आकर्षण का केन्द्र दिल्ली के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत रहे है। पंत ने मुंबई के खिलाफ आक्रामक अर्धशतकीय पारी खेली और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया।
IPL 12: धोनी एंड कंपनी ने जीता इस सीजन का पहला मुकाबला, CSK के इस खिलाड़ी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
ऋषभ पंत ने इस आतिशी पारी के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड पंत के नाम दर्ज हो गया है। पंत से पहले धोनी ने 2012 के सीजन में 20 गेंदों में तेज अर्धशतक जमाया था। लेकिन अब पंत ने मुंबई के खिलाफ 18 गेंदों में फिफ्टी जड़कर धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पंत ने इस तूफानी पारी में 27 गेंदों में 78 रन बनाएं। इस आतिशी पारी के दौरान पंत ने सात चौके और सात छक्के लगाए।
Herald