इंटरनेट डेस्क। छोटे फॉर्मेट की चौके छक्को की बौछार वाली प्रतियोगिता यानी कि इंडियन प्रीमियम लीग का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। फैंस का अब ये इंतजार खत्म हो गया है। आईपीएल के 12वें सीजन का आगाज 23 मार्च से हो गया है। आईपीएल के 12वें सीजन में कई भारतीय खिलाड़ियों पर आगामी विश्वकप को ध्यान में रखते हुए खास नजर रखी जाएगी। तो आइए जानते है उन भारतीय खिलाड़ियों के बारें में जो इंग्लैंड में आयोजित होने वाले विश्वकप में खेलते हुए नजर आ सकते है।
ऋषत पंत: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषत पंत आईपीएल के 12वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की और से मैदान में नजर आ रहे है। पंत ने इस सीजन के पहले ही मैच में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया।
दिनेश कार्तिक: केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक के लिए आईपीएल 12 बहुत मायने रखता है। दिनेश कार्तिक अगर इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते है तो वो भी मई जून में इंग्लैंड में आयोजित होने वाले विश्वकप में खेलते नजर आ सकते है।
केएल राहुल: किंग्स इंलवेन पंजाब के तूफानी बल्लेबाज केएल राहुल के लिए ये सीजन बहुत खास रहने वाला है। आपको बता दें कि आईपीएल के 11वें सीजन में केएल राहुल ने दिल्ली के खिलाफ मात्र 14 आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी लगाई थी।
श्रेयस अय्यर: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए भी ये सीजन बहुत अहम है। श्रेयस अय्यर के लिए पिछला सीजन बहुत अच्छा था। अगर अय्यर इस सीजन में कमाल की बल्लेबाजी करते है तो वो भी विश्वकप में खेलते नजर आ सकते है।
Herald