इंटरनेट डेस्क। गुरुवार को IPL-12 वें संस्करण में 3 बार की चैम्पियन मुम्बई इंडियन अपने दूसरे मुकाबले में चिन्नास्वामी स्टेडियम मैदान पर मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से मुकाबला होगा। इस मैच से पहले ही मुम्बई इंडियन के लिए एक खुशखबरी है।
आपको बता दें कि तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का IPL-12 के पूरे टूर्नामेंट में खेलेंगे। श्रीलंका क्रिकेट ने अपने तेज गेंदबाज को पूरे आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ खेलने की अनुमति दे दी है। इससे पहले बीसीसीआई ने श्रीलंकाई बोर्ड से मलिंगा को जितना संभव हो सके आईपीएल लिए उपलब्ध कराने की अपील की थी। इस पर मलिंगा के राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें पूरे IPL-12 टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दे दी है।
इस गेंदबाज के नाम दर्ज हैं IPL के फाइनल मुकाबले में मेडन ओवर डालने का रिकॉर्ड
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी कर लसिथ मलिंगा को 4-11 अप्रैल तक होने वाले घरेलू वनडे सुपर प्रोविंशियल वनडे टूर्नामेंट से फ्री कर दिया है। श्रीलंकाई बोर्ड के इस फैसले से रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुम्बई इंडियंस ने बड़ी राहत ली। मुम्बई इंडियंस को IPL-12के अपने पहले मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
इस मुकाबले में मुम्बई इंडियंस की ओर से युवराज सिंह ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। उल्लेखनीय है कि श्रीलंका क्रिकेट ने खिलाडिय़ों के लिए फरमान जारी किया था कि जो खिलाड़ी घरेलू सुपर प्रोविंशियल वनडे घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेना उन्हें के नामों पर विश्व कप टीम के लिए चर्चा की जाएगी। तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने श्रीलंका की टीम में शामिल होने के लिए इस शर्त को प्राथमिकता दी थी।
Herald