Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12: मुंबई इंडियंस के लिए आई खुशखबरी, अगले दो मैचों में खेल सकता है ये दिग्गज खिलाड़ी

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन का आगाज हो चुका है। इस सीजन के पहले मैच में तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हार से सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस को इस सीजन के पहले मुकाबले में नए नाम से मैदान में उतरी दिल्ली ​कैपिटल्स की टीम ने हराने में कामयाबी हासिल की।

IPL 12: पंत का तूफान रोकने के लिए माही ने बनाया ये मास्टर प्लान

इस सीजन का पहला मैच हारने वाली मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है। मीडिया से​ मिल रही जानकारी के अनुसार श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा अगले दो मैचों के लिए टीम से जुड़ सकते है। बीसीसीआई ने श्रीलंकाई बोर्ड से कहा हैं कि वह लसिथ मलिंगा आईपीएल 12 के लिए उपलब्ध कराने का प्रयास करे।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार श्रीलंका का ये दिग्गज तेज गेंदबाज 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ और 30 मार्च को किंग्स इलेवन पंजाब से होने वाले मैचों के लिए टीम का हिस्सा बन सकते हैं। लसिथ मलिंगा आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से मैदान में गेंदबाजी करते हुए नजर आ चुके है। मंलिगा ने कई मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। आपको बता दें कि आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड लसिथ मलिंगा के नाम दर्ज है। मलिंगा ने आईपीएल में 110 मैचों में 154 विकेट लिए है। मलिंगा ने इस दौरान चार बार एक पारी में चार विकेट और एक पारी में पांच विकेट लेने में कामयाबी हासिल की है।



Herald