इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का 12वां सीजन रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू के लिए अभी अच्छा नहीं रहा है। विराट कोहली की कमान वाली टीम आरसीबी ने इस साल अभी तक 2 मैच खेले है और दोनों मैचों में ही टीम को हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी लगातार मैच हार रही हैं लेकिन टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस सीजन में शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है।
विराट कोहली आईपीएल में जब से खेलने उतरे है। जब से विराट कोहली एक ही टीम रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू की और से मैदान में उतरते है। इसी के साथ आपको बता दें कि विराट कोहली ने इस सीजन में अपने आईपीएल करियर के 5000 रन पूरे कर लिए है। ऐसे में विराट कोहली किसी एक टीम की ओर से खेलते हुए 5000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है।
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने ये खास उपलब्धि आईपीएलके 12वें सीजन के 7वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में हासिल की। इस मैच में बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने 32 गेंद पर 46 रन की पारी खेली। उनकी यह पारी बेंगलुरु को जीत दिलाने में तो नहीं सफल हो पाई, लेकिन विराट के नाम एक उपलब्धि जरूर जुड़ गई। विराट आईपीएल में किसी एक टीम के लिए 5000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसी के साथ आपको बता दें कि विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में दूसरे स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स के हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना इस मामलें में सबसे टॉप पर है।
Herald