इंटरनेट डेस्क। दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मंगलवार रात को एक रोमांचक मुकाबला खेला गया है। इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत से आगाज करने वाली दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर इस सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
विश्वकप 2019: ये हैं वो ऑल राउंडर्स जो विश्वकप में टीम के लिए साबित हो सकते हैं तुरूप के इक्के
कोटला मैदान में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो (33 रन पर 3 विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद शेन वाटसन की 44 रनों की आक्रामक पारी की बदौलत दिल्ली को उसके ही घर में ढेर करने में अहम भूमिका निभाई है। इस मैच में सीएसके के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने अहम योगदान दिया। ब्रावो ने दिल्ली के तीन मुख्य बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई और बड़े स्कोर की तरफ बढ़ने से दिल्ली को रोका।
गेल IPL इतिहास में आज दर्ज कर सकते हैं ये बड़ी उपलब्धि
इसी के साथ ही ब्रावो ने इस मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। ब्रावो आईपीएल में 140 विकेट हासिल करने वाले लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए है। साथ ही आपको बता दें कि ब्रावो दूसरे तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने 140 से ज्याद विकेट लिए है। चेन्नई सुपर किंग्स के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो से पहले ये उपलब्धि लसिथ मलिंगा (154), अमित मिश्रा (148) और पीयूष चावला (141) ने हासिल की थी। ब्रावो के 124 आईपीएल मैचों में 140 विकेट हो गए हैं। ब्रावो ने इस दौरान दो मैचों में चार चार विकेट लेने में कामयाबी हासिल की है।
Herald