इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन का दूसरा मैच दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में खेला गया। अंत तक चले इस रोमांचक मैच में कार्तिक एंड कंपनी ने बाजी मारी और इस सीजन की शुरूआत शानदार जीत के साथ करी।
केकेआर टीम के मालिकबॉलीवुड स्टार शाहरूख खान और सह मालकिन जूही चावला पूरे मैच में अपनी टीम को उत्साहित करते हुए नजर आएं। जीत के साथ आगाज करने वाली केकेआर टीम के मालिक और सहमालिक की खुशी जीत के बाद देखने लायक थी। आपको बता दें कि टीम के मालिक शाहरूख खान पूरे मैच में टीम के लिए तालियां बजाते हुए मैदान में नजर आएं। किंग खान ने तो खेल शुरू होने से पहले अपनी टीम को सोशल मीडिया के जरिए शुभकामना दी थी। रसेल की तूफानी पारी की बदौलत केकेआर ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस दौरान शाहरूख खान और जूही चावला काफी खुश नजर आएं।
आपको बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने केकेआर के सामने 182 रनों का स्कोर खड़ा किया। हैदराबाद की ओर से दो साल से आईपीएल मैदान में लौटे डेविड वॉर्नर ने 85 रनों की आतिशी पारी खेली। जवाब में उतरी केकेआर की टीम एक समय काफी मुश्किल में नजर आ रही थी। लेकिन नीतिश राणा के अर्धशतक और आंद्रे रसेल की तूफानी पारी के बूते मेजबान कोलकाता ने हैदराबाद को रोमांचक मुकाबले में 2 गेंदें शेष रहते हुए 6 विकेट से मात दी।
Herald