इंटरनेट डेस्क। इस सीजन का पहला मैच खेल रही मुंबई इंडियंस के लिए आगाज अच्छा नहीं रहा। रविवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को इस साल नए नाम से खेल रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 37 रनों से हराने में कामयाबी हासिल की।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 213 रनों का विशाल स्कोर खड़ा। जवाब में उतरी तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस मुकाबले में पिछड़ी हुई ही नजर आई। 214 रनों का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 19.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 176 रन ही बना पाई। मुंबई की और से युवराज सिंह ही दिल्ली के गेंदबाजों का सामना कर पाएं। युवी ने पहले ही मैच में अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की।
इसी बीच आपको बता दें कि इस साल मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़े बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज युवराज ने बता दिया कि अभी भी उनके बल्लेबाजी में धार है और आगामी विश्वकप के लिए अपनी दावेदारी पेश की। युवी ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 5 चौके और 3 छक्के जड़े। युवी ने मात्र 35 गेंदों में 53 रन जड़े। इसी बीच जब मैच समाप्ति के पश्चात युवी से संन्यास के बारें में पूछा तो युवराज ने जवाब दिया कि 'जब मुझे लगेगा कि अब समय खत्म हो गया है तो मैं खुद संन्यास ले लूंगा।' आपको बता दें कि युवराज अपनी खराब फार्म के चलते इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे है। आपको बता दें कि युवराज सिंह ने 2007 में टी20 और 2011 में सीमित ओवर के विश्वकप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था।
Herald