Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12: पंत का तूफान रोकने के लिए माही ने बनाया ये मास्टर प्लान

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन का पांचवा मुकाबला आज दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में तीन बार की चैंपियन और इस सीजन में जीत से आगाज करने वाली दिल्ली कैपिटल्स के बीच रात 8:00 से खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें अपना पहला मैच जीत चुकी है।

IPL 12: ये हैं दिल्ली कैपिटल्स के वो तीन दिग्गज जो इस बार टीम को दिला सकते हैं पहला खिताब

दिल्ली कैपिटल्स के विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में मुंबई के गेंदबाजों की जमकर क्लास थी। पंत ने उस मैच में हर दिशा में शानदार प्रहार किए थे। पंत की फार्म को देखते हुए आज के मैच में पंत धोनी की टीम के लिए खतरा साबित हो सकते है। पंत के तूफान को रोकने के लिए सीएसके के कप्तान धोनी ने खास प्लान पंत के लिए तैयार किया है।

IPL 12: विश्वकप के लिए इन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर

मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार पंत के तूफान को रोकने के लिए सीएसके के चीफ कोच ने अपने लेफ्ट आर्म स्पिनर मिशेल सेंटनर और पेसर डेविड विली को उतारने के संकेत दिए हैं। पंत ऐसे बल्लेबाज हैं जो अकेले दम पर हारा हुआ मैच अपने टीम को जिताने की क्षमता रखते है। पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में 27 गेंदों में 78 रन की तूफानी पारी खेली थी। पंत ने इस आतिशी पारी के दौरान सात चौके और सात छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की।

IPL 2019: क्रिस गेल ने पहले ही मैच में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड



Herald