Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12: भुवनेश्वर कुमार ने गेंदबाजी में नहीं बल्कि इस मामलें में बनाया ये खास रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। रविवार को आईपीएल 12 का दूसरा रोमांचक मुकाबला दो बार की खिताब विजेता कोलकाता नाईट राइडर्स और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबलें में कार्तिक एंड कंपनी ने बाजी मारी और इस लीग प्रतियोगिता का जीत के साथ शानदार आगाज किया।

IPL 12: आतिशी अर्धशतकीय पारी खेल युवी ने संन्यास को लेकर दे डाला ये चौंकाने वाला बयान

हैदराबाद की टीम इस सीजन का अपना पहला मैच हार गई। लेकिन तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के लिए बहुत खास रहा। भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल के 12वें सीजन के पहले ही मुकाबले में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। आपको बता दें कि भुवनेश्वर कुमार कप्तान केन विलियमसन की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभालते हुए नजर आए। इसी साथ ही आईपीएल में पहली बार भुवनेश्वर कुमार कप्तानी करते नजर आएं। भुवी ने जैसे ही टीम की कमान संभाली वो कप्तानों के एक खास क्लब में एंट्री करने में सफल हुए।

मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार भुवनेश्वर कुमार इस मैच से पहले 103 मैच खेल चुके है। इसी के साथ सबसे ज्यादा मैच खेलकर टीम की कमान संभालने वाले दूसरे स्थान पर पहुंच गए है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा मैच खेल कर कप्तानी का रिकॉर्ड आर अश्विन के नाम दर्ज है। अश्विन 111 मैच खेलने के बाद पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी करते नजर आएं थे। भुवनेश्वर की कप्तानी में इस सीजन का पहला मैच खेल रही सनराइजर्स हैदराबाद टीम की शुरूआत हार के साथ हुई। हैदराबाद इस सीजन का दूसरा मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ 29 मार्च को खेलेगी।



Herald