Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12: शतक से चूकने के बावजूद पृथ्वी शॉ ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड 

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच कल एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। जिसका निर्णय सुपर ओवर के द्वारा निकला। सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कागिसा रबाडा ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और अपनी टीम को शानदार विजयी दिलाई।

दिल्ली कैपिटल्स को विजयी बनाने में टीम के ओपनर और मैन आफ द मैच अवॉर्ड विनर पृथ्वी शॉ ने भी अहम भूमिका निभाई। पृथ्वी शॉ ने 99 रनों की आतिशी पारी खेली। लेकिन दिल्ली का ये दिग्गज गेंदबाज 1 रन से अपना टी20 में पहला शतक लगाने से चूक गया। पृथ्वी शॉ शतक से चूक गए। इसी के साथ पृथ्वी शॉ आईपीएल में शतक से चूकने वाले विराट कोहली और सुरेश रैना के बाद तीसरे बल्लेबाज बन गए है।

पृथ्वी शॉ इस समय में शतक बनाने से तो चूक गए। लेकिन एक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने में सफल हुए। पृथ्वी शॉ इंडियन प्रीमियम लीग टी-20 के इतिहास में 20 साल से कम उम्र में तीन अर्धशतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। पृथ्वी शॉ से पहले ये शानदार रिकॉर्ड संजू सैमसन, ऋषभ पंत और ईशान किशन के नाम दर्ज है। दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 19 साल 141 दिन की उम्र में ये खास उपलब्धि हासिल की है। साथ ही आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ इस मैच में शतक जड़ देते तो इस लीग में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाते। शॉ ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 55 गेंदों पर 12 चौकों और तीन छक्कों की सहायता से 99 रनों की पारी खेली।



Herald