Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: राशिद खान की ‘कठपुतली’ बन चूका है यह दिग्गज विस्फोटक बल्लेबाज, 10 गेंद में 4 बार हो चूका है आउट

क्रिकेट का कोई भी मंच हो इसमें गेंद और बल्ले के बीच जंग होती है, जिसमे कभी  बल्लेबाज तो कभी गेंदबाज जीत जाता है, तो कभी बल्लेबाज जमकर गेंदबाज की खबर लेता है. और कभी कभी ऐसा होता है कि कोई बल्लेबाज किसी किसी गेंदबाज के सामने एकदम से जूझते हुए नजर आते हैं. कुछ ऐसा ही इंग्लैण्ड के बल्लेबाज जोस बटलर और अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान के बीच टक्कर रहता है.

राशिद खान के आगे नही टिकते पाते हैं बटलर 

कल आईपीएल का 8 वां मैच राजस्थान और सनराइजर्स  हैदराबाद के बीच खेला गया. इस मैच में तो हैदराबाद ने जीत हासिल कर लिया,लेकिन मुकाबला केवल हैदराबाद और राजस्थान के बीच ही नहीं था. कल का मुकाबल दो खिलाड़ियों के बीच भी था,और इसमें भी हैदराबाद का खिलाड़ी राजस्थान के खिलाड़ी पर भारी पड़ा.

जी हाँ, कल का मुकाबला जोस बटलर और राशीद खान के बीच भी था, जिसमे राशीद खान ने जोस बटलर को आउट कर अपना दबदबा कायम रखा, लगातर  30+ से ज्यादा का स्कोर कर रहे बटलर को कल राशिद खान ने इन्निग की चौथी और अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही 5 रन पर ही बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया.

राशिद खान ने जोस बटलर को अब तक टी-20 क्रिकेट में चार बार आउट किया है

राजस्‍थान रॉयल्‍स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उसी के मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया. जबकि टीम को मजबूत शुरुआत देने की जिम्‍मेदारी कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे के साथ स्‍टार बल्‍लेबाज़ जोस बटलर के कंधों पर थी, लेकिन राशिद खान के सामने बटलर टिक नहीं पाए.

मजेदार बात ये है कि राशिद खान ने जोस बटलर को अब तक टी-20 क्रिकेट में सिर्फ दस गेंदें डालते हुए चार रन देकर चार बार आउट किया है, जिसमें तीन बार उन्‍होंने ऐसा आईपीएल में किया है. इन दोनों के बीच अगला मुकाबला 27 अप्रैल को राजस्थान के घरेलू मैदान पर होगा,देखते हैं, कि उसमे कौन किस पर भारी पड़ेगा?

मैन ऑफ़ द मैच चुने गये राशिद खान 

राशिद खान ने अपने शानदार गेंदबाजी को फिर पेश किया. उन्होंने 4 ओवर में 24 रन दे कर विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर को आउट किया. अपने आलराउंडर खेल को दिखाते हुए उन्होंने बल्ले से भी 8 गेंदों में 15 रन बनाएं, जिसमे एक चौका और एक छक्का शामिल था. इस शानदार प्रदर्शन के कारण उनको मैन ऑफ़ द मैच भी चुना गया.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019: राशिद खान की ‘कठपुतली’ बन चूका है यह दिग्गज विस्फोटक बल्लेबाज, 10 गेंद में 4 बार हो चूका है आउट appeared first on Sportzwiki.