Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- पहले 10 मैच बाद ऑरेंज कैप की रेस हुई दिलचस्प, डेविड वार्नर को हटा टॉप पर पहुंचा यह दिग्गज खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में अब रोमांच पैदा हो चुका है। वो रोमांच अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है जिसका हर किसी को इंतजार रहता है। इन सबके बीच बल्लेबाजी में भी होड़ बड़ी दिलचस्प होने लगी है। जिसमें ऑरेंज कैप को लेकर एक-दूसरे को पछाड़ने की जंग देखने को मिल रही है।

ऑरेज कैप की रेट में मौजूद पांच बल्लेबाज

इस सीजन में अब ऑरेंज कैप की रेस में हर दिन के साथ उछल-पुछल साफ तौर पर दिखायी है रही है जिसमें एक बार फिर से बदलाव हुआ है तो आईए डालते हैं ऑरेंज कैप के टॉप-5 बल्लेबाजों पर नजर….

आन्द्रे रसेल(केकेआर)- 163 रन

कोलकाता नाइट राईडर्स के बल्लेबाज आन्द्रे रसेल ने एक बार फिर से जबरदस्त बल्लेबाजी दिखायी। रसेल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तूफानी पारी खेल इस सीजन में रनों की रेस में सबसे आगे निकल गए। आन्द्रे रसेल के नाम अब इस सीजन में सबसे ज्यादा 163 रन हो चुके हैं।

डेविड वार्नर(सनराईजर्स)- 154 रन

सनराईजर्स हैदराबाद के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का बल्ला इस सीजन में भी बोल रहा है। डेविड वार्नर ने पहले मैच में शानदार पारी के बाद दूसरे मैच में भी बेहतरीन पचासा जड़ा और इस सीजन में अपने रनों की संख्या को 154 पर पहुंचा दिया। वो रन की रेस में दूसरे नंबर पर हैं।

क्रिस गेल(किंग्स इलेवन)- 139 रन

किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। क्रिस गेल की इसी फॉर्म के कारण किंग्स इलेवन पंजाब को सफलता भी मिल रही है। गेल ने अब तक इस सीजन के 3 मैचों में 139 रन बना लिए हैं और वो सबसे ज्यादा रन के मामले में तीसरे नंबर पर हैं।

Gayle made the fastest 4000 runs in IPL

नीतिश राणा(केकेआर) – 132 रन

कोलकाता नाइट राईडर्स के बल्लेबाज नीतिश राणा लगातार दो पचासों के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तो कुछ खास नहीं कर सके लेकिन इसके बाद भी वो रन के मामले में चौथे नंबर पर हैं। नीतिश राणा के 132 रन है और वो आने वाले समय में ऑरेंज कैप को हासिल कर सकते हैं।

संजू सैमसन(राजस्थान रॉयल्स)- 132 रन

राजस्थान रॉयल्स को भले ही अब तक खेले दोनों ही मैच गंवाने पड़े हैं लेकिन उनके स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी की है। संजू सैमसन ने एक शतक के साथ ही दो मैचों में 132 रन बनाए है और वो रनों की रेस में टॉप-5 में बने हुए हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- पहले 10 मैच बाद ऑरेंज कैप की रेस हुई दिलचस्प, डेविड वार्नर को हटा टॉप पर पहुंचा यह दिग्गज खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.