Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी सनराइजर्स हैदराबाद!

आईपीएल के इस सीजन का हार से आगाज करने वाले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अगले ही मैच में शानदार वापसी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम को अपने घर में 5 विकेट से हराया. अब हैदराबाद की टीम अपनी जीत की लय बरक़रार रखना चाहेंगे. इसलिए अपनी टीम में एकमात्र बदलाव संदीप शर्मा की जगह खलील अहमद का हो सकता है.

1.डेविड वार्नर

हैदराबाद के लिए ओपनिंग एक बार फिर से आक्रामक शैली के बल्लेबाज डेविड वार्नर ही करने वाले है. डेविड वार्नर इस आईपीएल में बहुत ही शानदार फॉर्म में है. राजस्थान के खिलाफ वार्नर ने 37 बॉल पर 69 रन बनाये थे. अब वार्नर यही फॉर्म बैंगलोर की टीम के खिलाफ भी जारी रखना चाहेंगे.

2.जॉनी बेयरस्टो

हैदराबाद में वार्नर का साथ देने दूसरे ओपनर के रूप में हम लोगों को जॉनी बेयरस्टो दिखेंगे, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वार्नर का अच्छा साथ निभाया था और 28 बॉल पर 45 रन की अच्छी पारी खेली थी. अब अगले मैच में भी बेयरस्टो कुछ इसी तरह का प्रद्रर्शन करना चाहेंगे.

3.केन विलियम्सन

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान और शानदार फॉर्म में चल रहे केन विलियम्सन ने पिछले मैच में ही चोट से वापसी की है और अब वो भी बैंगलोर के खिलाफ बड़ी पारी खेलने को आतुर होंगे. पिछले मैच में केन टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे.

4.विजय शंकर

हैदराबाद के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी विजय शंकर करते हुए दिखायी देंगे. शंकर इस समय शानदार फॉर्म में है. पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ शंकर ने मात्र 15 गेंद पर 35 रन बना दिए थे. अब शंकर अपना यही फॉर्म बैंगलोर के खिलाफ भी जारी रखना चाहेंगे.

5.मनीष पांडे

 

पहले चार बल्लेबाज को अभी तक बल्लेबाजी का ज्यादा मौका मिलने के कारण मनीष पांडे को ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला है. पिछले मैच में मौका मिलने पर पांडे बहुत अच्छा नहीं कर पाए थे इसलिए बैंगलोर के खिलाफ रन बना कर मनीष भी फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे.

6.युसूफ पठान

इस आक्रामक बल्लेबाज ने पिछले मैच में अंत तक रह कर अपनी टीम को मैच जिताया था . हालाकि पठान ने बहुत बड़ी पारी नहीं खेली थी, लेकिन पठान की पारी टीम के जीत लिए बहुत उपयोगी रही थी. अब बैंगलोर के खिलाफ भी पठान कुछ इसी तरह से खेलना चाहेंगे.

7.राशिद खान

हैदराबाद की टीम के मुख्य गेंदबाज राशिद खान ही है. इनके खिलाफ रन बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता है. राशिद अब गेंदबाजी के साथ साथ निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर सकते है.

ये बात इन्होने पिछले मैच में 8 गेंद पर 15 रन बना कर साबित किया था. बल्लेबाजी भी कर लेने के कारण अब राशिद और भी उपयोगी खिलाड़ी बन गये है हैदराबाद के लिए .

8. भुवनेश्वर कुमार

हैदराबाद के मुख्य तेज गेंदबाज है भुवनेश्वर कुमार जो इस समय बहुत अच्छी फॉर्म में नहीं है, लेकिन फिर भी ये गेंदबाज बैंगलोर की टीम के खिलाफ उपयोगी खिलाड़ी साबित हो सकते है. भुवनेश्वर कुमार हैदराबाद की टीम के उपकप्तान भी हैं.

9.शाहबाज नदीम

ये भारतीय स्पिन गेंदबाज बैंगलोर के खिलाफ एक अच्छा खिलाड़ी साबित हो सकता है. यदि नदीम का आईपीएल में आप रिकॉर्ड देंखे तो वो बहुत अच्छा है.

केन अपनी जीतने वाली टीम के साथ बहुत ज्यादा प्रयोग नहीं करते इसलिए भी नदीम बैंगलोर के खिलाफ खेलते हुए दिखायी दे सकते है.

10.सिद्दार्थ कौल

तेज गेंदबाजी में हैदराबाद के पास सिद्दार्थ कौल जैसे गेंदबाज हैं, जो किसी भी समय में आकर विकेट लेने की क्षमता रखते है. अब कौल हैदराबाद की टीम के लिए बैंगलोर के खिलाफ अच्छा प्रद्रर्शन करना चाहेंगे.

11.खलील अहमद

पिछले 2 मैच में खेंले संदीप शर्मा हैदराबाद के लिए अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाए थे. इसलिए अब कप्तान उनकी जगह टीम में खलील अहमद को शामिल कर सकते है. जिन्होंने अभी कुछ दिनों पहले ही भारत के लिए पर्दापण किया था.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी सनराइजर्स हैदराबाद! appeared first on Sportzwiki.