Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- आईपीएल के 12 वें सत्र में पहले 2 दिन के बाद ये 5 खिलाड़ी हैं पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में अब खिलाड़ियों के बीच की होड़ दिलचस्प होती जा रही है। वो प्रतिस्पर्धा या बल्लेबाजों के बीच हो या गेंदबाजों के बीच इस सीजन में अगले सभी दिन नजर आएगी । जिसमें पहले दो दिन के खेल के बाद गेंदबाजों के बीच भी विकेट लेने की होड़ साफ नजर आ रही है।

पर्पल कैप में टॉप 5 खिलाड़ी

आईपीएल के इस सीजन में अब तक गेंदबाजों की प्रतिस्पर्धा की बात करें तो वो भी दिलचस्प होती जा रही है। ऐसे में पर्पल कैप के लिए होड़ में रहने वाले खिलाड़ियों के बारे में आज हम आपको इस रिपोर्ट के जरिए बताते हैं।

पहले तीन मैचों के बाद जानिए कैसी है पर्पल कैप की होड़….

इमरान ताहिर- 3 विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर ने पहले ही मैच में अपनी गेंदबाजी से साबित कर दिया कि वो भले ही उम्र के चढ़ते रहने के बाद भी किसी से कम नहीं हैं। इमरान ताहिर ने शानदार गेंदबाजी कर 3 विकेट लेने के साथ ही पर्पल कैप की होड़ में सबसे पहले नंबर पर काबिज हैं।

हरभजन सिंह- 3 विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने पहले ही मैच में अपने अनुभव का इस्तेमाल किया। हरभजन सिंह ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हुए मैच में शानदार गेंदबाजी कर तीन विकेट अपने नाम किए और पर्पल कैप में अपने आपको दूसरे स्थान पर रखा।

kohli-de-villiers-take-important-wickets-harbhajan

मिचेल मैक्लेनाघन- 3 विकेट

मुंबई इंडियंस के लिए अपनी शानदार गेंदबाजी हर सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले मिचेल मैक्लेनाघन ने इस सीजन के पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया। मिचेल मैक्लेनाघन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 3 विकेट लेकर पर्पल कैप के लिए अपने आपको बना दिया है।

रविन्द्र जडेजा- 2 विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा ने अपनी फिरकी का कमाल पहले ही मैच में आरसीबी के खिलाफ दिखाया। रविन्द्र जडेजा ने बढ़िया गेंदबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 2 विकेट हासिल कर पर्पल कैप की दौड़ में अपने आपको भी बना लिया है।

कगिसो रबाडा- 2 विकेट

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने पहले ही मैच में अपनी रफ्तार का जादू बिखेरा। रबाडा को पहले मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी से 2 विकेट मिले तो साथ ही उन्होंने रफ्तार का जबरदस्त नमूना पेश किया।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- आईपीएल के 12 वें सत्र में पहले 2 दिन के बाद ये 5 खिलाड़ी हैं पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे appeared first on Sportzwiki.