Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- 12वें सीजन के 3 मैचों बाद ये 5 बल्लेबाज हैं ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे, टॉप पर है यह दिग्गज

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का रफ्तार अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है जिसमें रविवार को हुए मैचों के बाद खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा भी शुरु हो चुकी है। जिसमें बल्लेबाजों ने भी अपने रन दिखाने शुरु कर दिए हैं। आईपीएल के इस सीजन में अब अगले करीब 2 महीनों तक बल्लेबाजों के बीच ऑरेंज कैप को लेकर प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

ऑरेंज कैप की रेस में मौजूद 5 बल्लेबाज

ऑरेंज कैप यानि रनों की होड़ की बात करें तो रविवार को हुए दो मैचों के बाद टॉप फाइव बल्लेबाज भी इस लिस्ट में जमा हो गए हैं।

तो आपको दिखाते हैं इस रिपोर्ट में ऑरेंज कैप की रेस में टॉप फाइव बल्लेबाज। जिनके बीच हो चुकी है रनों की खास होड़…

डेविड वार्नर- 85 रन

सनराईजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वार्नर पिछले आईपीएल में तो नहीं खेल पाए थे लेकिन इस सीजन में उन्होंने उतरने के साथ ही जबरदस्त बल्लेबाजी की। डेविड वार्नर ने कोलकाता नाइट राईडर्स के खिलाफ पहले ही मैच में 85 रनों की पारी खेल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

ऋषभ पंत- 78 रन

दिल्ली कैपिटल्स के तूफानी बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पहले ही मैच में जबरदस्त विस्फोटक पारी खेल डाली। ऋषभ पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ केवल 27 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 78 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में अपने आपको भी शामिल करवा लिया जो अब दूसरे स्थान पर हैं।

नीतिश राणा- 68 रन

कोलकाता नाइट राईडर्स के युवा बल्लेबाज नीतिश राणा ने पहले ही मैच में शानदार पारी खेली। नीतिश राणा ने सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ 68 रनों की पारी खेलने के बाद अपनी बल्लेबाजी से साबित कर दिया कि वो भी ऑरेंज कैप होल्डर में शुमार होने वाले बल्लेबाज हैं।

युवराज सिंह- 53 रन

मुंबई इंडियंस की टीम में इस बार शामिल किए गए भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर युवराज सिंह ने पहले ही मैच में धमाया किया है। युवराज सिंह ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खतरनाक पारी खेलते हुए 53 रन बनाए और ऑरेंज कैप की रेस में लग गए।

 

आन्द्रे रसेल- 49 रन

कोलकाता नाइट राईडर्स के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी आन्द्रे रसेल ने आईपीएल के इस सीजन के पहले ही मैच में अपना जलवा दिखाया। आन्द्रे रसेल ने सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ 19 गेंदों में ही 49 रनों की पारी खेल उनके हलक से जीत निकाल ली।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- 12वें सीजन के 3 मैचों बाद ये 5 बल्लेबाज हैं ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे, टॉप पर है यह दिग्गज appeared first on Sportzwiki.