Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: इस तारीख को घोषित हो सकता है 12वें संस्करण का पूरा कार्यक्रम

इंटरनेट डेस्क। छोटे फॉर्मेट की रोमांचकारी प्रतियोगिता यानी कि आईपीएल का फैंस बड़ी बेसव्री से इंतजार कर रहे है। आईपीएल के 12वें सीजन की शुरूआत 23 मार्च से होने जा रही है। इसी बीच आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के कारण अभी 17 मैचों के कार्यक्रम की घोषणा की गई थी।

लेकिन अब लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। इसी बीच अब मीडिया से जानकारी मिल रही हैं कि आईपीएल के बचे हुए शेड्यूल की 18 मार्च यानी कि सोमवार को घोषणा हो सकती है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार सोमवार को मुंबई में सीओए की बैठक होनी है। ऐसे में मुंबई में आयोजित होने वाली इस बैठक में आईपीएल 12 के बाकी मैचों के शेड्यूल पर भी बैठक में फैसला लिया जा सकता है।

आईपीएल के 12वें संस्करण की शुरूआत 23 मार्च से शुरू हो रही है। इस सीजन का पहला मैच पिछले सत्र की महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स और विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलजर्स बैंगलुरू के बीच खेला जाएगा। साथ ही आपको बता दें कि बीबीसीआई ने फिलहाल, 23 मार्च से लेकर 05 अप्रैल तक होने वाले पहले 17 मैचों के कार्यक्रम के बारे में ही जानकारी दी है। अब तक जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी टीमें कम से कम चार मुकाबले खेलेंगी। साथ ही आपको बता दें कि 17वीं लोकसभा की 543 सीटों पर चुनाव सात चरणों में होंगे। 7 चरणों में आयोजित होने वाले इन चुनाव का पहला चरण 11 अप्रैल से शुरू होगा।