Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार 2 जीत के बाद भी इस वजह से निराश हैं केदार जाधव

कोई भी टूर्नामेंट हो उसके शुरुआत में ही अगर टीम अच्छी प्रदर्शन करे और लगातार मैच जीते तो फैन्स के साथ-साथ टीम के खिलाड़ियों का भी उत्साह बढ़ता है और सामने वाले टीमों को भी डर बनता है.टीम अगर मैच लगातार जीते तो उसके खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को और निखारना चाहते है.चेन्नई सुपर किंग्स के आल राउंडर केदार जाधव ने लगातार जीत पर अपनी ख़ुशी जताई.

केदार जाधव को मिला जन्मदिन पर जीत का तोहफा 

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल के बीच हो रहे मैच में बर्थडे बॉय चेन्नई के आलराउंडर केदार जाधव को जन्मदिन का अच्छा तोहफा मिला, क्योंकि चेन्नई ने आईपीएल के इस मैच में फिरोजशाह कोटला में दिल्ली कैपिटल को 6 विकेटों से हरा कर अपने दो में से दो मैचो को जीत कर लगातार जीत को कायम रखा है. एक ठोस जीत के बाद, जाधव ने कहा कि बैक टू बैक गेम जीतना एक अच्छा एहसास है.

अच्छी शुरुआत के बाद भी बड़ा स्कोर नहीं बना पाई दिल्ली की टीम 

इस बीच, पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल की टीम केवल 147 रन ही बना पाई,पहले मैच में फेल रहे पृथ्वी शॉ ने अच्छी शुरुआत दी.

उन्होंने शार्दुल ठाकुर के एक ओवर में तीन चौके लगाया, बावजूद इसके दिल्ली ने धीमी पारी खेली और मात्र 147 रन ही बोर्ड पर लगा पाई. शिखर धवन के साथ कप्तान श्रेयस अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए एक बेहतरीन स्टैंड बनाया, लेकिन अपेक्षाकृत धीमी गति से रन बनाए.

दो में से दो मैच जीता चेन्नई ने 

हालांकि यह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक आसान लक्ष्य था, लेकिन 21 रनों के स्कोर पर ही चेन्नई के सलामी बल्लेबाज रायडू 5 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गये.

वॉटसन ने एक अच्छी पारी खेलते हुए 26 गेंदों में 4 चौकों और 3  छक्को की मदद से 44 रन बनाये, हालाँकि अमित मिश्रा ने वॉटसन को आउट कर कुछ उम्मीद जगाई.उसके बाद केदार जाधव और धोनी ने आसानी से टीम को जीत की ओर ले गये,जबकि विजयी रन ब्रावो ने लगा कर टीम को जीत दिलाया.

जीत के बाद केदार जाधव ने कहा,

यह एक बड़ा टूर्नामेंट है, हम खुश हैं कि हमने दो गेम जीते,अगर हम अपना 100 प्रतिशत खेल में देतें हैं और अपनी अपनी गलतियों को न दोहराते है तो हम ट्रैक पर रहेंगे.”.

आगे उन्होंने कहा,

“मुझे दुःख है कि मै टीम को लाइन पर नहीं ला सका,खासकर जब इस तरह का लक्ष्य हो तो आपको लक्ष्य को गहराई से लेना चाहिए.”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके

The post IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार 2 जीत के बाद भी इस वजह से निराश हैं केदार जाधव appeared first on Sportzwiki.