Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: के एल राहुल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं बल्कि इस बल्लेबाज को बताया टी-20 का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

किंग्स इलेवन पंजाब अपने इंडियन प्रीमियर लीग 2019 अभियान की शुरुआत सोमवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी. पंजाब के टीम मे एक शानदार बल्लेबाजी क्रम है, जिसमें क्रिस गेल और केएल राहुल जैसे टी-20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी टीम में मौजूद हैं.

इसके बाद मध्यक्रम भी काफी मजूत दिखाई पड़ता है, मयंक अग्रवाल, करुण नायर और मनदीप सिंह जैसे भारतीय बल्लेबाज जो टीम के मध्यक्रम को मजबूत करते है. रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई वाली टीम पिछले सत्र की तरह ही शानदार शुरुआत करना चाहेगी. शुरुआते के मैचों में उन्होंने 6 में से 5 मैचों में शानदार जीत दर्ज की थी.

सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी पर यह निर्भर करेगा कि वह किस प्रकार की शुरुआत दिलाते है. राहुल इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं. पिछले सत्र में 158.4 के स्ट्राइक रेट से 14 मैचों में 659 रन राहुल ने बनाए थे. जो कि इनका बेहतरीन स्कोर था. कई मैचों में अकेले दम पर टीम को जीत दिलाई थी.

चयनकर्ता आईपीएल सीज़न के दौरान राहुल पर गहरी नज़र रख रहे होंगे, क्योंकि वे उन्हें विश्व कप के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में देख रहे हैं. लेकिन कर्नाटक के बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि वह केवल आईपीएल पर ध्यान दे रहे हैं और आगामी विश्व कप के बारे में नहीं सोच रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ आईपीएल पर ध्यान देना चाहता हूं और अपनी टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना चाहता हूं. मैंने व्यक्तिगत लक्ष्य निर्धारित नहीं किए हैं.”

क्रिस गेल को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताते हुए उन्होंने कहा,कि

‘गेल अब तक के सबसे अच्छा टी-20 बल्लेबाज है. वह ड्रेसिंग रूम में एक वरिष्ठ खिलाड़ी की तरह नहीं दिखता है, लेकिन वास्तव में, वह ड्रेसिंग रूम में शरारती खिलाड़ी के तौर पर जाने जाते हैं.’

राहुल ने आगे कहा कि

“उन्हें गेल के साथ खेलने में अलग ही मजा आता है क्योंकि वह उनसे बहुत कुछ सीखने की कोशिश करते हैं.”

उन्होंने कहा,

‘मैंने काफी समय तक गेल के साथ खेला है, हमारे पास आरसीबी में कुछ वर्षों तक एक साथ बल्लेबाजी करने का मौका मिला.’

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इस लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया है, तो कृपया अभी लाइक करे, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आप तक पहुंचा सके.

The post IPL 2019: के एल राहुल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं बल्कि इस बल्लेबाज को बताया टी-20 का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज appeared first on Sportzwiki.