Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- एबी डीविलियर्स हैं चोटिल, अब उनके आईपीएल 2019 खेलने पर आई ये खबर

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन की शुरुआत को अब करीब दो हफ्तों का वक्त ही बचा हुआ है और सभी फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी टीम के खिलाड़ियों को पूरी तरह से फिट करने में लगी हुई है जिसमें सबसे ज्यादा आरसीबी की टीम चिंतित हैं क्योंकि उनके सबसे अहम खिलाड़ी एबी डीविलियर्स इन दिनों चोट से जूझ रहे हैं।

एबी डीविलियर्स इन दिनों जूझ रहे हैं अपनी पीठ की चोट से

हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान एबी डीविलियर्स को पीठ में चोट लग गई थी जिसके बाद से वो क्रिकेट से दूर हैं। ऐसे में उनकी चोट को लेकर अब तो आईपीएल में उनकी फ्रेंचाइजी और फैंस को भी चिंता होने लगी हैं।

आईपीएल शुरु होने में अभी दो हफ्तों का वक्त बचा हुआ है और इस समय के दौरान एबी डीविलियर्स की चोट किसी तरह से ठीक होने की उम्मीदें उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी और भारतीय फैंस लगा के बैठे हैं।

एबी डीविलियर्स ने किया साफ, वो हो जाएंगे दो हफ्तों में फिट

इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले चुके एबी डीविलियर्स इस बार आईपीएल के पूरे सीजन के लिए आरसीबी का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।

भले ही एबी डीविलियर्स चोटिल हो लेकिन उनकी चोट को लेकर एक अच्छी खबर आयी है। एबी डीविलियर्स के डॉक्टरों की माने तो एबी डीविलियर्स आईपीएल से पहले पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे। हालांकि उन्हें अभी डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी है।

एबी डीविलियर्स ने अपनी चोट को लेकर कहा कि मैंने अपने डॉक्टरों से पूछा है और उन्होंने देखने के बाद हमें दो सप्ताह के लिए पूर्ण आराम देने की सलाह दी है।

आईपीएल में अपने 4 हजार रन से 47 रन दूर हैं एबी

आपको बता दें कि फैंस की नजरें आईपीएल के हर सीजन में खासकर एबी डीविलियर्स पर रहती हैं। अब तक एबी ने अपनी बल्लेबाजी से जबरदस्त छाप छोड़ी है।

2008 से आईपीएल में हिस्सा ले रहे एबी डीविलियर्स अब तक इस हाई प्रोफाइल लीग में 141 मैचों में 3953 रन बना चुके हैं। और वो अब 4 हजार रन से 47 रन ही दूर हैं जो इस सीजन में होने की पूर्ण संभावना हैं।

 

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके

The post IPL 2019- एबी डीविलियर्स हैं चोटिल, अब उनके आईपीएल 2019 खेलने पर आई ये खबर appeared first on Sportzwiki.