Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: यह खिलाड़ी करेगा आईपीएल 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी, फ्रेंचाइजी ने दिया संकेत

23 मार्च से आईपीएल 2019 शुरू हो रहा है, जिसके लिए सभी फ्रेंचाइजी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं. पिछले साल की उपविजेता टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उस समय एक बुरी खबर आई थी जब केन विलयमसन बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे.

केन विलयमसन के चोटिल होने के चलते उनके शुरूआती मैचों में खेलने पर सवाल भी खड़े हो गए थे और टीम के सामने नए कप्तान की समस्या भी खड़ी हो गई थी.

कप्तान केन विलयमसन, गुप्टिल के साथ 22 को पहुंचगे भारत 

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तानी की समस्या हल हो चुकी है, क्योंकि उनके कप्तान केन विलयमसन आईपीएल 2019 के लिए 22 मार्च को भारत पहुंच रहे हैं. उनके साथ टीम के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल भी आईपीएल 2019 के लिए भारत आ रहे है. इस बात की जानकारी खुद सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी है.

यहाँ देखें सनराइजर्स हैदराबाद का ट्वीट

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा,

“हमें पता है, कि आप सोच रहे होंगे, कि केन विलियमसन और मार्टिन गुप्टिल कब ऑरेंज आर्मी के शिविर में  शामिल होंगे! वैसे हम अपने ऑरेंज आर्मी के प्रशंसकों को अंधेरे में रखना पसंद नहीं करते हैं. वे न्यूजीलैंड क्रिकेट अवार्ड्स के बाद 22 तारीख को हमारी टीम में शामिल हो जायेंगे.”

 

गुप्टिल ओपनिंग में तो, विलयमसन नंबर-3 पर कर सकते हैं बल्लेबाजी 

मार्टिन गुप्टिल आईपीएल 2019 में डेविड वार्नर के साथ पारी की शुरूआत कर सकते है. वार्नर और गुप्टिल दोनों ही वर्तमान समय में विश्व के सबसे अच्छे ओपनर बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं. निश्चित ही दोनों को एक साथ पारी की शुरूआत करते देखने के लिए क्रिकेट प्रशंसक काफी उत्साहित होंगे. वहीं कप्तान केन विलयमसन पिछले आईपीएल के तरह नंबर-3 पर अपनी टीम के लिए बल्लेबाजी करेंगे.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post IPL 2019: यह खिलाड़ी करेगा आईपीएल 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी, फ्रेंचाइजी ने दिया संकेत appeared first on Sportzwiki.