Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: नवदीप सैनी ने बुमराह और भुवनेश्वर को नहीं बल्कि इस गेंदबाज को बताया टी-20 विशेषज्ञ

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने अपने कप्तान की जमकर तारीफ की है. पिछले आईपीएल सीजन इस खिलाड़ी को मौका नहीं मिल पाया था, लेकिन आईपीएल के 12 वें संस्करण के पहले ही मैच में इस खिलाड़ी को मौका मिला. उन्होंने अच्छी गेंदबाजी भी की इस गेंदबाज के प्रतिभा को गौतम गंभीर ने पहचाना था.

आइए बताते हैं इस गेंदबाज ने क्या कहा, 

इस खिलाड़ी को भारतीय टेस्ट टीम में भी जगह मिली है. अफगानिस्तान के खिलाफ. हालांकि ये वो टेस्ट नहीं खेल पाए थे. इस युवा तेज गेंदबाज से इनकी फ्रेंनचाइजी को काफी उम्मीद है.

उन्होंने कहा,

“मुझे बहुत विश्वास आया है जब मेरी शुरुआत थी, तब मैं घबरा गया था, लेकिन जब आपके कप्तान को आप पर विश्वास होता है, तो इससे मदद मिलती है. वह  मुझे बताते रहते हैं. नेट्स पर आपको मेहनत करना पड़ता है”

“नेट्स में अगर आपको 110% देने की शर्त रखी जाती है, तो आप मैच में 95% के स्तर पर होंगे, क्योंकि इसमें अतिरिक्त दबाव है .साथ ही, कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे शीर्ष बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने से मुझे काफी आत्मविश्वास मिलता है, इससे मुझे मैचों के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद मिलती है ”

आशीष नेहरा की इस खिलाड़ी ने जमकर की तारीफ 

बैंगलोर के गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा ने इस खिलाड़ी पर काफी विश्वास दिखाया है. सैनी ने कहा मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है. आशीष नेहरा को आईपीएल का काफी अनुभव है. विराट कोहली और आशीष नेहरा ने भी इस तेज गेंदबाज की काफी तारीफ की है.

“यदि कोई ऐसा व्यक्ति है जिसे टी 20 के बारे में व्यापक जानकारी है, तो वह आशु भैया है (आशीष नेहरा) जब मैं नेट्स में गेंदबाजी करता हूं, तो मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है. वह विभिन्न बल्लेबाजों के खिलाफ मेरे लिए रणनीति तैयार करते हैं”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आयातो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैंतो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैंतो कृपया अभी लाइक करेंजिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें..

The post IPL 2019: नवदीप सैनी ने बुमराह और भुवनेश्वर को नहीं बल्कि इस गेंदबाज को बताया टी-20 विशेषज्ञ appeared first on Sportzwiki.