Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- चोटिल एडम मिल्ने के जगह इन 3 में से किसी एक गेंदबाज को शामिल कर सकती है मुंबई इंडियंस

विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन की बिसात बिछ चुकी है जिस पर आज से आठ टीमों के बीच जंग शुरु होने वाली है। इसमें किसे मिलेगी शह और कौन खाएगा मात ये तो अगले दो महीनों में स्थिति साफ हो जाएगी, कि कौन इस साल का विजेता बनता है।

एडम मिल्ने के स्थान पर ये तीन गेंदबाज हैं दावेदार

लेकिन इस बीच आईपीएल के शुरु होने से पहले ही टीमों को एक के बाद एक झटका लग रहा है। तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा जिसमें उनके तेज गेंदबाज एडम मिल्ने चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

अब एडम मिल्ने के स्थान पर मुंबई इंडियंस को सही रिप्लेसमेंट की तलाश है। जिसमें आपको हम तीन ऐसे विकल्प के बारे में बताते हैं जो एडम मिल्ने का ले सकते हैं स्थान

क्रिस जॉर्डन

इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रिस जॉर्डन टी20 क्रिकेट के एक अच्छे गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं। क्रिस जॉर्डन पिछले काफी सालों से आईपीएल में खेल रहे हैं लेकिन इस बार उन्हें कोई खरीरदार नहीं मिला। ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम क्रिस जॉर्डन को एडम मिल्ने का स्थान दे सकती है।

केन रिचर्डसन

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन एक समय ऑस्ट्रेलिया की टीम में अपनी पकड़ बना चुके थे। लेकिन फिलहाल केन रिचर्डसन ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर हैं।

केन रिचर्डसन बिग-बैश लीग और बाकी टी20 क्रिकेट लीग में अपना दम दिखा रहे हैं जिनको मुंबई इंडियंस शामिल कर सकती है।

अल्जारी जोसेफ

वेस्टइंडीज के युवा तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है। अल्जारी जोसेफ को भले ही आईपीएल नीलामी में तो जगह नहीं मिली लेकिन इनके पास जबरदस्त गति है। जोसेफ को इसी कारण से मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी अपनी टीम का हिस्सा बना सकती है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- चोटिल एडम मिल्ने के जगह इन 3 में से किसी एक गेंदबाज को शामिल कर सकती है मुंबई इंडियंस appeared first on Sportzwiki.