Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- मात्र 30 लाख रूपये लेकर इस आईपीएल सीजन में खेल रहा है 80 हजार करोड़ के मालिक का बेटा

इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट इतिहास की सबसे मूल्यवान टी20 क्रिकेट लीग मानी जाती है। इसमें पैसा मिलता नहीं है बल्कि पैसा बरसता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि हर खिलाड़ी के लिए पैसा ही मायने रखता है। आईपीएल के इतिहास में अब तक करोड़ों रूपये में खिलाड़ियों ने मोटी रकम हासिल की।

एक खिलाड़ी ऐसा भी जो है हजार करोड़ रूपये के मालिक का बेटा

लेकिन ये आईपीएल है दोस्तों यहां पैसों के साथ ही प्रतिभा भी बहुत खास स्थान रखती है। तभी तो अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए इस केशरिच लीग में एक ऐसा खिलाड़ी खेल रहा है जो हजार करोड़ों रूपये का मालिक है।

भले ही ये बात सुनकर हमारे कई व्यूवर्स को हैरानी हो या कई व्यूवर्स इस बात का यकिन ना करें लेकिन ये सही है कि इस आईपीएल सीजन में एक ऐसा ही खिलाड़ी खेल रहा है जो हजारों करोड़ रूपये का मालिक होते हुए भी 30 लाख रूपये की प्राइज मनी पर खेल रहा है।

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं 30 लाख रूपये की प्राइज मनी के साथ आर्यमान बिरला

स्पोर्ट्स विकी अपने व्यूवर्स के लिए आज खास तौर पर ये बहुत ही खास रिपोर्ट लेकर आया है क्योंकि कुछ ही घंटों के बाद आईपीएल के 12वें सीजन का आगाज होने जा रहा है।

तो हम बिना वक्त गंवाएं सीधे इस रिपोर्ट की ओर रूख करते हैं। हम बात कर रहें हैं राजस्थान रॉयल्स में खेल रहे 21 साल के युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी आर्यमान बिरला की……

बिरला ग्रुप के मालिक कुमार मंगलम के पास है 80 हजार करोड़ रूपये की संपत्ति

ये वही खिलाड़ी है जिसे पिछले साल राजस्थान रॉयल्स ने नीलामी में 10 लाख की बेस प्राइज से 30 लाख रूपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया। भले ही इस खिलाड़ी को 30 लाख रूपये की रकम मिली हो लेकिन इस खिलाड़ी के पिता के पास इतना पैसा है कि सभी आईपीएल की फ्रेंचाइजी तक खरीदी जा सकती है।

आपने आदित्य बिरला ग्रुप का नाम तो सुना ही होगा। और आर्यमान बिरला उसी ग्रुप के मालिक कुमार मंगलम के  बेटे हैं। कुमार मंगलम हमारे देश के सबसे अमीर शख्स में नवें स्थान पर आते हैं जिनकी कुल 12.5 मिलियन डॉलर यानि करीब 807 अरब रूपये की है।

उद्योगपति के बेटे होने के बाद भी क्रिकेट का जुनून था सवार

मध्यप्रदेश की रणजी क्रिकेट टीम से हाल ही में अपने क्रिकेट जीवन की शुरुआत करने वाले आर्यमान बिरला को क्रिकेट का जबरदस्त शौक है। आमतौर पर देखा जाता है कि उद्योगपति के बेटे अपने पिता के ही नक्शेकदम चल अपने व्यापार में ही दिलचस्पी रखते हैं लेकिन आर्यमान बिरला के मामले में ऐसा नहीं है।

 

तभी तो हजारों करोड़ रूपये का ग्रुप होने के बाद भी उन्होंने क्रिकेट को अपने जुनून की तरह लिया और अपना पूरा कारोबार, ऐशो-आराम छोड़ अपने उस सपने को पूरा करने निकल पड़ा जिसे उन्होंने बचपन से ही संजोया।

आर्यमान बिरला ने अपने प्रदर्शन से बनायी है क्रिकेट में जगह

आज आर्यमान बिरला धीरे-धीरे अपने उसी सपने को पूरा करते हुए तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। आर्यमान बिरला में सबसे खास बात ये है कि वो इतनी अमीर शख्सियत होने के बाद भी सादगी से परिपूर्ण है। तभी तो वो जब भी टीम के साथ होते हैं तो सुविधाओं के नाम पर अपने साथी खिलाड़ी जैसे ही लेते हैं। वो चाहे उनका खाना हो या बस या ट्रेन से सफर अपने साथी खिलाड़ियों के साथ ही रहते हैं।

आर्यमान बिरला ने क्रिकेट में अपने पिता के फैम से जगह नहीं बनायी बल्कि उन्होंने अपने प्रदर्शन से ये मुकाम हासिल किया। बिरला ने अंडर-19 क्रिकेट टीम में शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही मध्य प्रदेश की तरफ से सीके नायडू ट्रॉफी के पांच मैचों में उन्होंने 9 पारियों में 3 शतकों की मदद से 602 रन बनाए साथ ही स्पिन गेंदबाजी से 10 विकेट भी हासिल किए।

यह दिग्गज होगा सनराइजर्स हैदराबाद का नया कप्तान

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- मात्र 30 लाख रूपये लेकर इस आईपीएल सीजन में खेल रहा है 80 हजार करोड़ के मालिक का बेटा appeared first on Sportzwiki.