Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- डेविड विली के स्थान पर इन 3 में से किसी एक खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकती है चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल के पिछले सीजन की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने एक स्टार ऑलराउंडर को खो दिया है। पिछले साल नीलामी में अनसोल्ड रहने वाले विली को उसी सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने केदार जाधव के चोटिल होने के बाद 2 करोड़ की बेस प्राइज में अपना हिस्सा बनाया था।

डेविड विली का ये तीन खिलाड़ी ले सकते हैं स्थान

डेविड विली इसके बाद से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ इस बार भी शामिल हुए, लेकिन अचानक से ही डेविड विली ने आईपीएल से अपना हाथ खींच लिए हैं।

विली ने आईपीएल से हटने की वजह अपने पारिवारिक कारणों को बताया है। डेविड विली ने शुक्रवार को इस बारे में साफ किया कि वो परिवार के कुछ कारण की वजह से जा रहे हैं। ऐसे में अब सीएसके को उनके रिप्लेसमेंट का इंतजार है।

ये तो आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा कि सीएसके विली के स्थान पर किसे शामिल करती है, लेकिन हम इस रिपोर्ट में बताते हैं वो तीन खिलाड़ी जो ले सकते हैं विली की जगह

जैसन होल्डर

वेस्टइंडीज के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर जैसन होल्डर को इस बार किसी भी टीम ने अपने साथ शामिल नहीं किया है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुछ सीजन सेवाएं देने वाले जैसन होल्डर फिलहाल तो अपने देश ही हैं।

लेकिन अनसोल्ड हुए होल्डर को एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स डेविड विली के स्थान पर शामिल कर सकती है। होल्डर में बेहतरीन ऑलराउंड प्रतिभा है।

क्रिस जॉर्डन

इंग्लैंड के शानदार ऑलराउंडर्स में से एक क्रिस जॉर्डन टी20 क्रिकेट में खेलते रहते हैं। जॉर्डन देश-विदेश की टी20 लीग के साथ ही इंग्लैंड टीम का भी इस फॉर्मेट में हिस्सा हैं।

आईपीएल में पिछले सीजन तक खेलने वाले जॉर्डन को इस बार नीलामी में किसी ने शामिल नहीं किया, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स क्रिस जॉर्डन पर दांव खेल सकती है।

जेम्स नीशेम

न्यूजीलैंड की टीम से एक समय बाहर हो चुके स्टार ऑलराउंडर जेम्स नीशेम ने एक बार फिर से वापसी की है और लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जेम्स नीशेम न्यूजीलैंड की टीम में फिलहाल मौजूद है।

लेकिन उन्हें इस साल के लिए हुई आईपीएल नीलामी में किसी भी टीम ने मौका नहीं दिया। जेम्स नीशेम को एक बार फिर से आईपीएल खेलने का मौका मिल सकता है। क्योंकि सीएसके डेविड विली के स्थान पर उन्हें शामिल कर सकता है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- डेविड विली के स्थान पर इन 3 में से किसी एक खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकती है चेन्नई सुपर किंग्स appeared first on Sportzwiki.