Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- गौतम गंभीर ने आईपीएल से पहले की भविष्यवाणी, कहा ये 4 टीम करेंगी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई

विश्व क्रिकेट की सबसे बेहतरीन टी-20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का आगाज होने में अब 100 घंटों से भी कम वक्त बचा हुआ है। कुछ ही दिनों में विश्व क्रिकेट के एक से एक दिग्गज क्रिकेटर इस हाई प्रोफाइल टी20 क्रिकेट लीग का हिस्सा बनकर अपना जलवा बिखेरेंगे।

आईपीएल की दावेदार टीमों की चर्चा शुरू

आईपीएल के 12वें सीजन का आगाज अब बस होने को है ऐसे में इस सीजन की दावेदार टीमों के बारे में भी अब चर्चा गर्म हो चुकी है। अब तमाम दिग्गजों ने अपनी फेवरेट टीमों के बारे में बताना शुरू कर दिया है।

जब आईपीएल की दावेदार टीमों की बात आए तो हर किसी की पहली पसंद महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स तो जरूर होती है। साथ ही इस लिस्ट में विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी को भुलाना बहुत मुश्किल है।

गौतम गंभीर नहीं मानते आरसीबी-सीएसके को दावेदार

महेन्द्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक तीन बार खिताब जीता है, तो साथ ही पिछले सीजन की विजेता टीम भी है। तो वहीं भले ही विराट कोहली की आरसीबी की टीम खिताब तो नहीं जीत सकी लेकिन बड़े-बड़े नाम की मौजूदगी में इस टीम को भी शायद ही कोई दावेदार मानने से इनकार करें।

लेकिन वहीं भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार आईपीएल खिताब दिला चुके गौतम गंभीर ने इस सीजन के लिए अपनी प्लेऑफ की चार टीमों को बताया है, लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि उन्होंने धोनी और कोहली दोनों की ही टीमों को दावेदार नहीं माना है।

गंभीर की ये भविष्यवाणी कर सकती है कोहली-धोनी के फैंस को निराश

गौतम गंभीर ने मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टार से बात करते हुए अपनी प्लेऑफ की टीम के बारे में बताते हुए कहा कि “मुंबई इंडियंस, किंग्स इलेवन पंजाब, सनराईजर्स हैदराबाद, केकेआर।”

वैसे गौतम गंभीर केकेआर का नाम लेना ही भूल गए, लेकिन उन्होंने बाद में कहा कि “केकेआर को मैं कैसे भूल सकता हूं।”

गौतम गंभीर ने तो बेबाकी से अपनी चार प्लेऑफ की टीम बता दी, लेकिन उन्होंने सीएसके और आरसीबी का नाम नहीं लिया जिससे कि धोनी और विराट के प्रशंसकों को निराशा हो सकती है। वैसे हर किसी की अपनी पसंद है कि वो किस टीम को दावेदार बताएं।

भले ही गौतम गंभीर ने तो आरसीबी-चेन्नई को नहीं चुना लेकिन इसके ठीक विकरित ऑस्ट्रेलिया के दो दिग्गज मैथ्यू हेडन और मिचेल जॉनसन ने अपनी प्ले ऑफ की टीम में सीएसके को रखा है। हेडन ने जहां सीएसके, मुंबई इंडियंस, केकेआर और सनराईजर्स को चुना तो वहीं जॉनसन ने सीएसके, आरसीबी, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स को दावेदार बताया।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- गौतम गंभीर ने आईपीएल से पहले की भविष्यवाणी, कहा ये 4 टीम करेंगी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई appeared first on Sportzwiki.