Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- संजू सैमसन को गौतम गंभीर ने बताया भारत का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज, बताया नंबर 4 का सर्वश्रेष्ठ विकल्प

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का थीम नेम दिया है गेम बनाएगा नेम। तो कुछ इसी तर्ज पर युवा खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन कर अपने गेम से नेम बनाने में लगे हुए हैं। इस सीजन में अब तक के सफर में कुछ ऐसे खिलाड़ी सामने आए जिन्होंने नेम बनाने के लिए जबरदस्त गेम खेला है।

संजू सैमसन ने आईपीएल में किया है प्रभावित

इस लिस्ट में अब भारतीय टीम के युवा प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी शामिल हो गए हैं। वैसे संजू सैमसन पिछले कई सालों से आईपीएल में खेल रहे हैं और अपनी प्रतिभा का डंका भी बजा चुके हैं।

लेकिन संजू सैमसन को वो हाइप नहीं मिली है जैसा उन्होंने अब तक प्रदर्शन किया है। हर आईपीएल सीजन में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले संजू सैमसन ने इस सीजन में दूसरे ही मैच में ऐसी छाप छोड़ी जो हर किसी को याद रहेगी।

सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ संजू ने लगाया शानदार शतक

शुक्रवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और सनराईजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया। इस मैच में संजू सैमसन ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली।

संजू सैमसन की इस पारी की सबसे खास बात रही कि उन्होंने केवल 53 गेंदों में शतक लगाया लेकिन पूरी पारी के दौरान उन्होंने अपनी ताकत से ज्यादा तकनीक पर भरोसा दिखाया। तकनीकि रूप से काफी दक्ष बल्लेबाज संजू ने इस पारी से साबित कर दिया कि वो अभी भी भारतीय टीम में वापसी की दावेदारी रखते हैं।

गौतम गंभीर ने संजू सैमसन को बताया वर्तमान का सर्वश्रेष्ठ भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज

इस मैच में भारतीय टीम के दिग्गज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के एक ओवर में 24 रन लेने वाले संजू सैमसन को अब विश्व कप टीम में नंबर 4 के लिए पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने सही विकल्प बताया है। इतना ही नहीं गंभीर ने संजू को मौजूदा भारतीय क्रिकेट का सबसे बेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज बताया है।

गौतम गंभीर संजू की इस पारी से अभिभूत हैं और उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि

मैं आमतौर पर क्रिकेट में किसी व्यक्तियों के बारे में बात नहीं करना चाहता। लेकिन उनकी स्किल्स को देखकर मुझे ये जानकर खुशी हुई है। संजू मौजूदा समय में भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और वो मेरे लिए विश्व कप टीम में नंबर 4 पर होने चाहिए।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- संजू सैमसन को गौतम गंभीर ने बताया भारत का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज, बताया नंबर 4 का सर्वश्रेष्ठ विकल्प appeared first on Sportzwiki.