Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- मुंबई और कोलकाता के हार साथ ही प्लेऑफ की जंग हुई रोचक, ये 4 टीम कर रही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में अब दिलचस्पी बढ़ती जा रही है जब हर कोई टीम अपने 2 अंकों का महत्व समझने लगी है और इसी कारण से वो एक-दूसरे पर जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश दिखा रही है। ऐसा ही कुछ शनिवार को भी देखने को मिला जब दिल्ली-कोलकाता के बीच मुकाबला टाई हुआ।

शनिवार को देखने को मिली अंकों की जबरदस्त लड़ाई

शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राईडर्स के बीच एक जबरदस्त मैच खेला गया जिसमें रोमांच अपने चरम पर था और मैच आखिर में टाई पर खत्म हुआ। लेकिन सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मारी।

दिल्ली कैपिटल्स ने दो खास अंक जुटाते हुए अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की तो वहीं दूसरे मुकाबलें में किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई इंडियंस को हराते हुए फिर से टॉप-4 में प्रवेश किया।

हार के बाद भी केकेआर है नंबर एक पर, लेकिन चेन्नई दूसरे स्थान से खिसका

कोलकाता नाइट राईडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में वापसी कर टाई जरूर करवाया लेकिन उन्हें सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद भी केकेआर की टीम नंबर वन पर बनी हुई है। उनके +0.555 की रन रेट है। जो सबसे ज्यादा है।

इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स ने जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरे पायदान से बेदखल करते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। दिल्ली कैपिटल्स के +0.519 की रन रेट है। तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स भी 2 अंको के साथ +0.495 की रन रेट से तीसरे स्थान पर हैं।

मुंबई इंडियंस को हराकर किंग्स इलेवन पहुंचा नंबर 4 पर

तो वहीं दिन के पहले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई इंडियंस को हराकर 2 महत्वपूर्ण अंक हासिल कर चौथे स्थान पर पहुंच गया है। किंग्स इलेवन पंजाब के 4 अंकों के साथ ही रन रेट -0.008 की हैं।

तो पॉइंट टेबल में इसके बाद सनराईजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स की टीमें हैं। राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- मुंबई और कोलकाता के हार साथ ही प्लेऑफ की जंग हुई रोचक, ये 4 टीम कर रही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई appeared first on Sportzwiki.