Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ इन 4 विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच रविवार शाम चार बजे मुकाबला होने वाला है. हैदरबाद ने अपने पिछले मैच में शानदार जीत दर्ज की थी. राजस्थान रॉयल्स द्वारा दिया गया पहाड़ जैसा लक्ष्य हैदराबाद ने आसानी से प्राप्त किया. अब हैदराबाद का मुकाबला विराट कोहली के कप्तानी वाले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से है.

आइए आपको बताते हैं हैदराबाद इस मैच में अपनी टीम में कौन से विदेशी खिलाड़ी को रख सकती है.

1. डेविड वार्नर 

ऑस्ट्रेलिया टीम का ये सलामी बल्लेबाज पिछले साल आईपीएल का हिस्सा नहीं था. लेकिन इस साल जबसे ये खिलाड़ी टीम का हिस्सा हुआ है. क्या गजब की बल्लेबाजी कर रहा है. पहले दोनों मैच में इस खिलाड़ी ने बड़ी-बड़ी पारी खेली है. बैंगलोर के गेंदबाजों को इस खिलाड़ी से बच के रहना होगा.

2. केन विलियमसन 

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने पहले मैच में ही शानदार कप्तानी की. हालंकि उनका बल्ला ज्यादा नहीं बोला. इस खिलाड़ी से इस मैच में काफी उम्मीद है. उनकी शानदार बल्लेबाजी की भी टीम को काफी जरूरत है. पिछले सीजन में ये खिलाड़ी जिसतरह के फॉर्म में था वैसे फॉर्म में अगर ये खिलाड़ी वापस आ गया. तो टीम को काफी मजबूती मिलेगी.

3. राशीद खान 

हैदराबाद का ये गेंदबाज पिछले कई सालों से टीम का अहम हिस्सा रहा है. उन्होंने पिछले मैच में अपने बल्ले से भी कमाल दिखाया है. उनकी गेंदबाजी से हैदराबाद की टीम कई मैच में जीतते आई है. कल भी इस खिलाड़ी से यही उम्मीद होगी. अपनी शानदार गेंदबाजी से उनको विराट कोहली और ए बी डिविलियर्स जैसे बल्लेबाजों को रोक सकते हैं.

4. जॉनी बेयरस्टो

हैदराबाद का ये सलामी बल्लेबाज पिछले मैच में डेविड वार्नर का अच्छा साथ दिया. उन्होंने सलामी बल्लेबाज के तौर पर काफी अच्छी बल्लेबाजी की. वो एक विकेटकीपर के रूप में भी खुद को साबीत किया है.

इस खिलाड़ी को जितने दिन आईपीएल में खेलने का मौका है. उतने दिन हैदराबाद इस खिलाड़ी का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करे तो बेहतर होगा.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post IPL 2019: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ इन 4 विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है सनराइजर्स हैदराबाद appeared first on Sportzwiki.