इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। 23 मार्च से विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग के 12वें सीजन का आगाज होने जा रहा है। इस टी20 लीग को लेकर विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम भी पूरी तरह से तैयार है।
ये पांच खिलाड़ी कर सकते हैं आरसीबी के लिए ओपनिंग
आरसीबी की टीम अपने पहले आईपीएल खिताब का इंतजार कर रही है। ऐसे में विराट कोहली की कप्तानी में वो किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मुड़ में नहीं हैं।
ऐसे में आईपीएल के अपने पहले खिताब को जीतने के लिए आरसीबी की टीम अपने सलामी बल्लेबाजों पर काफी निर्भर रहेगी। तो आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं उन पांच खिलाड़ियों के नाम जो कर सकते हैं इस सीजन में ओपनिंग
विराट कोहली
रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर की टीम के कप्तान विराट कोहली इस टीम की सबसे मजबूत कड़ी हैं। विराट कोहली एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने का माद्दा रखते हैं।
भारतीय टीम के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने वाले विराट कोहली ने आईपीएल में कई मैचों में ओपनिंग बल्लेबाजी की है।

ऐसे में आरसीबी के पास इस सीजन में ओपनिंग बल्लेबाजी को लिस्ट में विराट कोहली की पहली पसंद कहे जा सकते हैं। विराट कोहली इस बार ओपन करते नजर आ सकते हैं।
पार्थिव पटेल
आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल टीम के एक अहम खिलाड़ी हैं। पार्थिव पटेल को पिछले ही सीजन में आरसीबी की फ्रेंचाइजी ने पार्थिव पटेल को अपनी टीम का हिस्सा बनाया था।

पार्थिव पटेल को शुरुआती कुछ मैचों के बाद ओपनिंग का जिम्मा सौंपा और उन्होंने बढ़िया हाथ दिखाए। ऐसे में इस सीजन भी पार्थिव पटेल को ही ओपनिंग बल्लेबाजी की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
मोइन अली
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी मोइन अली एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो ओपनिंग से लेकर कई क्रम पर बल्लेबाजी कर चुके हैं। मोइन अली के पास ओपनिंग बल्लेबाजी का भी अच्छा अनुभव है। मोइन पिछले ही सीजन आरसीबी की टीम का हिस्सा बने हैं।

मोइन अली को इस सीजन उनकी ओपनिंग बल्लेबाजी के अनुभव को देखते हुए सलामी बल्लेबाज की जिम्मेदारी देकर विश्वास जताया जा सकता है।
मार्कस स्टोइनिस
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस ने वैसे आईपीएल में अब तक ओपनिंग बल्लेबाजी नहीं की है। और ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए भी गिनती के मैचों में ही ओपनिंग की है।

लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब से आरसीबी की टीम में आए मार्कस स्टोइनिस ने पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया के साथ ही बिग-बैश लीग में भी ओपनिंग की जिम्मेदारी को निभाने की काबिलियत दिखायी। ऐसे में साफ है कि आरसीबी की नजर में स्टोइनिस भी ओपनिंग बल्लेबाज के दावेदार होंगे।
वॉशिंगटन सुंदर
भारतीय टीम के युवा स्पिन गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर एक बेहतरीन बल्लेबाजी का भी माद्दा रखते हैं। वॉशिंगटन सुदर ने तमिलनाडू प्रीमियर लीग के साथ ही तमिलनाडू की टीम के लिए भी ओपनिंग बल्लेबाजी की है।

वॉशिंगटन सुंदर ने सलामी बल्लेबाज के रूप में अपना प्रभाव छोड़ा है ऐसे में आरसीबी की टीम वॉशिंगटन सुंदर को ओपनिंग बल्लेबाजी करवाने का बड़ा दांव खेल सकती है।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019-ओपनर को लेकर बढ़ी कोहली की विराट परेशानी, ये 5 खिलाड़ी है प्रबल दावेदार, हैरान कर सकते हैं अंतिम 2 नाम appeared first on Sportzwiki.