Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: 5 खिलाड़ी जो आईपीएल 2018 में बेंच पर रहे लेकिन 2019 में मचा सकते हैं धमाल

आईपीएल 2019 की शुरुआत 23 मार्च से हो रही है। इसके लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 दिसम्बर को हुई थी। इसके साथ ही पिछले सत्र में कई खिलाड़ियों को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। इस साल ये खिलाड़ी धमाल मचाने को तैयार हैं। पिछले साल कई टीमों ने अपने युवा खिलाड़ियों को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया था।

आईये आपको इन्हीं के बारे में बताते हैं:

5. नवदीप सैनी (आरसीबी)

दिल्ली के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को आरसीबी ने आईपीएल 2018 की नीलामी में तीन करोड़ रूपये में अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बावजूद उन्हें पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। घरेलू मैचों में उनका प्रदर्शन देखते हुए इस बार वह टूर्नामेंट में धमाल मचा सकते हैं।

4. आर्यमान बिरला (राजस्थान रॉयल्स)

राजस्थान रॉयल्स ने मध्य प्रदेश के बल्लेबाज आर्यमान बिरला को आईपीएल 2018 की नीलामी में खरीदा था। भारत के 9वें सबसे धनी व्यक्ति के बेटे आर्यमान को इस बार खेलने का मौका मिल सकता है। यह इस बार मैदान पर धमाल मचाना चाहेंगे।

3. अनुकूल रॉय (मुंबई इंडियंस)

अंडर-19 विश्व कप 2018 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज अनुकूल रॉय को पिछली नीलामी में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था। उन्हें पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। घरेलू मैचों में उन्होंने झारखण्ड के लिए गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। वह इस बार आईपीएल में मौका मिलने पर धमाल मचा सकते हैं।

2. मनजोत कालरा (दिल्ली कैपिटल्स)

अंडर-19 विश्व कप 2018 के फाइनल मुकाबले में शतक बनाने वाले सलामी बल्लेबाज मनजोत कालरा दिल्ली की टीम का हिस्सा हैं। मनजोत विस्फोटक बल्लेबाज हैं लेकिन उन्हें आईपीएल में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इस बार उन्हें पृथ्वी शॉ के साथ सलामी बल्लेबाजी का मौका मिला तो धमाल मचाने में पीछे नहीं रहेंगे।

1. राहुल चहर (मुंबई इंडियंस)

मुंबई इंडियंस के राजस्थान के लेग स्पिन गेंदबाज राहुल चहर को आईपीएल 2018 की नीलामी में अपनी टीम में शामिल किया था। उन्हें वहां एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। उसके बाद उन्होंने घरेलू मैचों में राजस्थान के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। उन्हें इंडिया ए टीम में भी जगह मिली है। अब वह आईपीएल में भी कमाल करना चाहेंगे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post IPL 2019: 5 खिलाड़ी जो आईपीएल 2018 में बेंच पर रहे लेकिन 2019 में मचा सकते हैं धमाल appeared first on Sportzwiki.