23 मार्च से आईपीएल 2019 शुरू हो रहा है. आईपीएल में जमकर रन बनते है और रन बनाने का यह सिलसिला सभी टीमों के ओपनर बल्लेबाज करते हैं.
इस आईपीएल 2019 में पांच ओपनर बल्लेबाज पर सबकी नजरें हैं. आज हम आपकों इस ख़ास लेख पर उन पांच खिलाड़ियों के ही नाम बताएंगे.
केएल राहुल (किंग्स इलेवन पंजाब)

केएल राहुल पर भी सभी की नजरें लगी हुई है. केएल राहुल ने पिछले आईपीएल में तो शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन उनका भारत के लिए खेलते हुए पिछला एक साल बहुत खराब निकला है, इसलिए वह आईपीएल 2019 में अपनी फॉर्म हासिल करना चाहेंगे और विश्व कप 2019 में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे.
क्विंटन डी कॉक (मुंबई इंडियंस)

क्विंटन डी कॉक पर भी सभी की नजरें रहेगी, क्योंकि वह आरसीबी से ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस की टीम में गए है. डी कॉक को वर्तमान समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ओपनर में से एक माना जाता हैं, इसलिए उनके प्रदर्शन पर भी क्रिकेट प्रेमियों की नजरें रहेगी.
पृथ्वी शॉ (दिल्ली डेयरडेविल्स)

पृथ्वी शॉ दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के लिए आईपीएल 2019 में ओपनिंग करते नजर आयेंगे. पृथ्वी शॉ एक युवा खिलाड़ी है. उन्होंने पिछले आईपीएल में भी कुछ शानदार पारियां खेली थी.
पृथ्वी शॉ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं, इसलिए उनका आत्मविश्वास अच्छा है. पृथ्वी शॉ पर आईपीएल 2019 में सभी की नजरें रहेगी.
मार्कस स्टोइनिस (आरसीबी)
मार्कस स्टोइनिस ने बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स की टीम के लिए ओपनिंग की हैं और वह काफी सफल रहे हैं, इसलिए आरसीबी की टीम भी आईपीएल 2019 में मार्कस स्टोइनिस से ही ओपनिंग करा सकती है.
लोगो की नजरें मार्कस स्टोइनिस पर भी रहेगी. लोग देखना चाहेंगे, कि वह बिग बैश की तरह आईपीएल में भी सफल हो पाते है, या नहीं.
जॉनी बैरेस्टो (सनराइजर्स हैदराबाद)

जॉनी बैरेस्टो आईपीएल 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे. यह उनका पहला आईपीएल सीजन होगा. वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ओपनिंग भी करेंगे. अपने पहले सीजन में वह किस तरह का प्रदर्शन करते हैं, इस पर दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें जरुर रहेगी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post IPL 2019: इस साल ये 5 सलामी बल्लेबाज हैं सबसे खतरनाक, तोड़ सकते हैं किसी भी गेंदबाजी आक्रमण का मनोबल appeared first on Sportzwiki.