Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019 : 5 दिग्गज खिलाड़ी जो प्लेऑफ में पहुंचते ही बीच मजधार में छोड़ देंगे अपनी टीम का साथ

इन दिनों आईपीएल 2019 खेला जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के खिलाड़ी खेल रहे हैं. बता दें, कि आईपीएल 2019 मई के मध्य में समाप्त होगा. इसके 10-15 दिन बाद ही विश्व कप 2019 शुरू हो जायेगा. विश्व कप की तैयारियों के चलते कुछ विदेशी खिलाड़ी प्लेऑफ़ से पहले ही अपने देश रवाना हो जायेंगे.

आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में उन पांच विदेशी खिलाड़ियों का नाम बताएंगे, जो प्लेऑफ़ से पहले अपने देश वापस लौट सकते हैं.

डेविड वार्नर 

डेविड वार्नर इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन विश्व कप 2019 के चलते सनराइजर्स हैदराबाद को उनकी सेवाओं का लाभ प्ले ऑफ़ में नहीं मिलने वाला है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही अपने खिलाड़ियों को आईपीएल के मध्य में बुलाने की बात कही है, इसलिए मध्य आईपीएल में ही डेविड वार्नर अपने देश वापस लौट जायेंगे.

स्टीवन स्मिथ 

राजस्थान रॉयल्स टीम के स्टार बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ के साथ भी यही समस्या बनी हुई हैं. वह भी राजस्थान रॉयल्स के लिए पूरा आईपीएल नहीं खेल पाएंगे.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नियमों के मुताबिक़ स्टीवन स्मिथ को भी बीच आईपीएल में ही अपने देश वापस जाना होगा. जिसका एक मतलब यह भी है, कि अगर राजस्थान प्लेऑफ़ में पहुँचती है, तो वह टीम को अपनी सेवाएँ नहीं दे पाएंगे.

जोस बटलर 

जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स के सबसे प्रमुख खिलाड़ी हैं, लेकिन वह भी बीच आईपीएल में विश्व कप की तैयारियों के लिए वापस इंग्लैंड लौट जायेंगे.

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी पहले ही कहा है, कि वह अपने खिलाड़ियों को बीच आईपीएल से ही वापस बुला लेंगे, इसलिए जोस बटलर को वापस जाना पड़ सकता है.

क्रिस गेल 

Gayle made the fastest 4000 runs in IPL

क्रिस गेल को भी प्लेऑफ़ से पहले अपने देश के लिए आयरलैंड में होने वाली ट्राई सीरीज खेलनी हैं. इस ट्राई सीरीज में तीसरी टीम बांग्लादेश की है.

यह ट्राई सीरीज 5 मई से 17 मई के बीच खेली जानी हैं और इसी ट्राई सीरीज के बीच में आईपीएल 2019 का प्लेऑफ़ खेला जाना है, इसलिए उनका आईपीएल 2019 के खत्म होने से पहले जाना लगभग तय है.

मार्कस स्टोइनिस 

मार्कस स्टोइनिस जल्द ही आरसीबी की टीम से जुड़ने वाले हैं, लेकिन वह जितनी जल्दी टीम से जुड़ेंगे. उतनी जल्दी वापस अपने देश भी लौट जायेंगे.

दरअसल, वह भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नियमों के आगे विवश है, इसलिए अगर आरसीबी प्लेऑफ़ में पहुंचती है, तो उन्हें बिना मार्कस स्टोइनिस के ही खेलना होगा.

अगर आपकों हमारा यह आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post IPL 2019 : 5 दिग्गज खिलाड़ी जो प्लेऑफ में पहुंचते ही बीच मजधार में छोड़ देंगे अपनी टीम का साथ appeared first on Sportzwiki.