चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई के टीम के लिए एक और रिकॉर्ड बनाने से मात्र अब 77 रन दूर है. आईपीएल इतिहास के सबसे सफ़ल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई के लिए कई रिकॉर्ड बनाये है. चेन्नई को धोनी ने आईपीएल के 3 खिताब और चैंपियंस लीग के 2 खिताब भी जिताए हैं.
इसके साथ ही वो इस टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सुरेश रैना के बाद दूसरे नंबर पर है. अब धोनी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में चेन्नई के लिए 4000 रन बना सकते हैं.
चेन्नई के लिए 4000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी होंगे धोनी

अभी तक धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 171 मैचो में 40.44 की औसत से 3923 रन बनाये है. जिसमे उन्होंने ने 19 बार पचास रनों का आंकड़ा भी पार किया है और 58 बार वो नाबाद भी लौटे हैं.
इससे पहले चेन्नई के लिए 4000 रन बनाने वाले बल्लेबाज सुरेश रैना थे, जिन्होंने अभी तक आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 5035 रन बनाये है.
धोनी ने अपने पूरे आईपीएल करियर में अभी तक 177 मैच खेलकर 4048 रन बनाये है. इनमे से कुछ रन उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए भी बनाये है. इसके साथ ही धोनी ने चेन्नई के लिए चैंपियंस लीग में भी 24 मैच खेलकर 449 रन बनाये है.
अभी धोनी आईपीएल में चेन्नई के लिए 4000 रन बनाने से 528 रन दूर हैं, ज़ोकी उम्मीद है की इसी सीजन में धोनी ये रन भी बना लें.
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन भी की है धमाकेदार शुरुआत

पिछले बार 2 साल के बैन से वापसी करते हुए चेन्नई ने आईपीएल का खिताब जीत लिया था. इस बार भी धोनी की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले 2 मैच आसानी से जीत लिए है.
पहले मैच में चेन्नई ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 70 रनों पर आलआउट कर दिया था और उसके बाद स्कोर को आसानी से चेस कर लिया था. दूसरे मैच में चेन्नई की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को उसके घर में घुसकर 6 विकेट से हराया था. चेन्नई का तीसरा मुकाबला आज चेन्नई में ही राजस्थान रॉयल्स की टीम से है.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post IPL 2019: 77 रन बनाते ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना देंगे महेंद्र सिंह धोनी appeared first on Sportzwiki.