Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019 : ये हैं CSK के वो खिलाड़ी चौथी बार टीम को दिला सकते है खिताब

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें संस्करण के शुरू होने में अब बहुत ही कम दिन बचे है। जी हां, आईपीएल 12 दिनांक 23 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मैच पिछले साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू के बीच खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स इस बार भी अपने नाम खिताब करने की पूरी ताकत लगाती नजर आएगी। चेन्नई सुपर किंग्स तीन बार ये खिताब अपने नाम कर चुकी है। सीएसके को ये खिलाड़ी चौथी बार विनर टीम बना सकते है।

IPL 2019: इस तारीख को घोषित हो सकता है 12वें संस्करण का पूरा कार्यक्रम

महेंद्र सिंह धोनी: चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य खिलाड़ी व कप्तान धोनी इस बार भी टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते है। धोनी टीम के सबसे मुख्य खिलाड़ी है। धोनी ने अभी तक आईपीएल में 175 मुकाबलों में 4000 से अधिक रन बनाए।

सुरेश रैना : छोटे फॉर्मेट के सबसे अहम खिलाड़ी हैं सुरेश रैना। रैना ने कई मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई हैं। रैना ने आईपीएल में 4958 रन बनाए है। रैना भी सीएसके के मुख्य खिलाड़ियों में से है।

शेन वॉटसन: कंगारू टीम के हरफनमौला खिलाड़ी शेन वॉटसन ने पिछले साल टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया था। वॉटसन ने पिछले साल 15 मैचों में 555 रन बनाए थे।

ड्वेन ब्रावो: कैरेबियाई के हरफनमौला खिलाड़ी आईपीएल में सीएसके की तरफ से मैदान में उतरते है। ब्रावो भी सीएसके के मुख्य खिलाड़ी है। जो किसी भी वक्त बैट या बॉल से मैच का रूख बदल सकते है।