इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें संस्करण का शुभारंभ कल 23 मार्च को होने वाला है। छोटे फॉर्मेट की इस क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच पिछले साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू के बीच कल रात 8 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने थामा कमल, इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव!
इसी बीच मीडिया से खबर मिल रही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल के 12वें सीजन में चार नबंर पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि कप्तान धोनी लीग में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। अगर धोनी आईपीएल में चार नबंर पर बल्लेबाजी करने उतरते है और वो सफल हो जाते हैं तो इंग्लैंड में खेले जाने वाले आईपीएल के बाद आगामी विश्वकप में टीम इंडिया के लिए नंबर चार पर अहम भूमिका निभा सकते है।
IPL 12: पिछले सीजन की विजेता CSK को लगा बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी हुआ 12वें सीजन से बाहर
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय चार नंबर की बल्लेबाजी को लेकर काफी चितिंत है। ऐसे में अगर धोनी का बल्ला चल जाता है तो मई—जून में होने वाले विश्वकप के लिए चार नंबर की सीट पर धोनी की जगह पक्की हो जाएगी। आपको बता दें कि महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल के 11वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से चार नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएं थे। धोनी ने उस सीजन में शाानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था और टीम को तीसरी बार आईपीएल का चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था।