चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज हुए मुकाबले में दिल्ली के कप्तान श्रेयश अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. कप्तान श्रेयश अय्यर भी आज कुछ ख़ास नहीं कर पाए. पिछले मैच के हीरो ऋषभ पंत को शानदार शुरुआत मिली, लेकिन वो भी इस स्कोर को ज्यादा बड़ा नहीं बना पाए. ड्वेन ब्रावो ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए.
ब्रावो ने तोड़ दी दिल्ली कैपिटल्स की कमर

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ऋषभ पंत शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. वो 13 गेंद में 25 रन बना चुके थे, लेकिन ब्रावो की शानदार गेंद ने उन्हें अपना शिकार बना लिया. इसके बाद बल्लेबाजी करने आए इनग्राम और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को भी ब्रावो ने अपना शिकार बनाया. उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए. उन्ह्की शानदार गेंदबाजी की वजह से ही दिल्ली की टीम सिर्फ 147 रन ही बना पाई.
जमकर नाचे ड्वेन ब्रावो

विकेट लेने के मैदान पर अलग-अलग अंदाज में दिखने वाला ये खिलाड़ी आज भी मैदान पर विकेट लेने के बाद जमकर नाचे. पिछले मैच में इस खिलाड़ी को ज्यादा मौका नहीं मिला मैदान पर झूमने का लेकिन इस खिलाड़ी को इस मैच में मौका मिला उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए.
यहाँ देखें वीडियो
@DelhiCapitals 123/5 after 16.3 overs https://t.co/AWx9J47Cvh #VIVOIPL pic.twitter.com/DyQ0nj0yYC
— IndianPremierLeague (@IPL) March 26, 2019
दोनों टीम आईपीएल का शानदार आगाज कर चुकी हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पहले मैच में विराट के बंगलोर की टीम को मात दे चुकी है. वहीं दिल्ली ने अपने पहले मैच में मुंबई को मात दी थी. दिल्ली की टीम इस आईपीएल पूरी कोशिश करेगी पहली बार कोई खिताब अपने नाम करने का.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019: DC vs CSK: WATCH: विकेट लेने के बाद मैदान पर जमकर नाचे ड्वेन ब्रावो, वीडियो वायरल appeared first on Sportzwiki.
