आईपीएल का आगाज हो गया है, आगाज मैच में चैंपियन सुपर किंग्स अपने अलग ही अंदाज में दिखाई दिए. चेन्नई ने अपना पहला मैच बड़ी ही आसानी से जीत लिया. इस मैच में विराट के राॅयल चैलेंजर्स कहीं से भी धोनी के सुपरकिंग्स को चुनौती देते हुए नजर नहीं आए. चेन्नई ने इस मैच को सात विकेट से आसानी से जीत लिया.

आईपीएल का आज दूसरा दिन है, आज दो मैच खेले जाएंगे. इसमें पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता के बीच खेला जाएगा. कोलकाता के लिए होमग्राउंड में खेलना अभी तक बेहतर साबित होता हुआ आया है, कोलकाता के नाइटराइडर्स, हैदराबाद के सनराइजर्स को चुनौती देते हुए मैदान में दिखाई देंगे.
आकाश चोपड़ा ने चुनी अपनी प्लेइंग इलेवन-
आकाश चोपड़ा ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें क्रिस लिन और सुनील नारायण ओपनिंग में खेलते हुए नजर आएंगे. वहीं तीसरे नंबर पर राॅबिन उथप्पा बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे. इसके बाद शुभगन गिल को रखा है. पांच नंबर पर दिनेश कार्तिक को रखा है. छ: नंबर पर बल्लेबाज नीतीश राणा को रखा है. इसके बाद आलराउंडर आंद्रे रसेल को स्थान दिया गया है.

पीयूष चावला, कुलदीप यादव और सुनील नारायण को स्पिनर के रुप में टीम में रखा है, जिससे कोलकाता का स्पिन विभाग मजबूत नजर आ रहा है. दो फास्ट गेंदबाजों को टीम में शामिल किया गया है, जिसमें ल्यूक फरग्यूशन और भारत के प्रसिद्ध कृष्णा है. देखा जाे तो टीम काफी संतुलित नजर आ रही है.
स्पिन की तिकड़ी हैदराबाद पर कहर ढ़ा सकती है. पिछले सत्र में कोलकाता की टीम ने 8 मैच जीते थे, वहीं 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था.

सनराइजर्स की टीम भी कम नहीं है, पिछले सत्र की उपविजेता रही हैदराबाद में इस बार डेविड वार्नर की भी वापसी हो गई है, जिससे टीम के बल्लेबाजी क्रम को और मजबूती मिली है.
यहाँ देखें आकाश चोपड़ा का ट्वीट
My XI for #KKR will be
Lynn
Narine
Robin
Shubman
Karthik
Nitish
Russell
Chawla
Kuldeep
Lokie Fergusan
Prasidh KrishnaDoes it match yours? Want to make changes?? #KKRvSRH #IPL #AakashVani
— Aakash Chopra (@cricketaakash) March 24, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इस लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो तो प्लीज कमेंट करें.आगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया है, तो कृपया अभी लाइक करे, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपतक पहुंचा सके.
The post IPL 2019: KKR vs SRH: आकाश चोपड़ा ने सार्वजनिक किया हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता की प्लेइंग इलेवन, दिग्गज हुआ बाहर appeared first on Sportzwiki.