इंटरनेट डेस्क। छोटे फॉर्मेट की लोकप्रिय क्रिकेट प्रतियोगिता इंडियन प्रीमियम लीग यानी की आईपीएल के 12वें संस्करण का आगाज जल्द ही होने वाला है। आईपीएल का 12वां संस्करण 23 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मैच तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू के बीच खेला जाएगा।
हिटमैन रोहित ने अंतिम वनडे मैच में हासिल की ये खास उपलब्धि, इस मामलें में बने दुनिया के तीसरे बल्लेबाज
आईपीएल के 12वें सीजन की शुरूआत में अब बहुत कम ही समय बचा है। ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स को एक बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि आईपीएल के 11वें सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले केकेआर के तेज गेंदबाज शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी चोट के कारण टीम से बाहर हो गए है। मावी पीठ में समस्या के कारण इस सीजन से बाहर हो गए हैं।
एक बार फिर से मैदान पर दिखाई देगा ये दिग्गज भारतीय तेज गेंदबाज, सुप्रीम कोर्ट ने हटाया आजीवन प्रतिबंध
इसी बीच मीडिया से खबर मिल रही हैं कि केकेआर ने तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी के बाहर होने पर उनके स्थान पर टीम में केरल के तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर को शामिल कर लिया है। संदीप वॉरियर एक शानदार गेंदबाज हैं। साथ ही आपको बता दें कि संदीप वॉरियर आईपीएल 12 से पहले आरसीबी की टीम में शामिल थे। लेकिन आरसीबी को ये खिलाड़ी एक भी मैच नहीं खेल पाया। आपको बता दें कि केकेआर आईपीएल के 11वें संस्करण में दिनेश कार्तिक की कप्तानी में प्लेऑफ तक पहुंची थी। केकेआर 12वें सीजन की शुरूआत 24 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलकर करेगी।