Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: हैदराबाद पर KKR भारी, मुंबई के घर में दिल्ली ने दी मात

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : आईपीएल 2019 का आगमन हो गया है. रविवार को दो मैच खेला गया था. शाम चार बजे हैदराबाद और केकेआर का मैच था. केकेआर ने एक रोमांचक मैच में हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया. वहीं दूसरा मैच मुंबई और दिल्ली के बीच मुंबई में खेला गया था. मुंबई टॉस जीत कर दिल्ली को खेलने के लिए कहा. दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में बड़ा स्कोर करते हुए 213 रन बना डाले. जवाब में मुंबई इंडियन्स 19.2 ओवरों में 176 रन पर ऑल आउट हो गई.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें एडिशन का दूसरा मैच कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है. नीतीश राणा की फिफ्टी के बाद आंद्रे रसल ने मैच में आंधी उठा दी और केकेआर को 6 विकेट से यहां जीत दिलाई. मात्र 19 बॉल की अपनी इस पारी में रसल ने 4 चौके और 4 छक्के उड़ाते हुए 49 रन जड़ दिए. उनकी यह पारी मैच में निर्णायक साबित हुई.

इससे पहले 182 रन की चुनौती लेकर उतरी केकेआर की टीम के लिए क्रिस लिन और नीतीश राणा की जोड़ी ने पारी की शुरुआत की. लेकिन क्रिस लिन (7) जल्दी ही पविलियन लौट गए. इसके बाद नीतीश राणा और रॉबिन उथप्पा (35) ने दूसरे विकेट के लिए मिलकर 80 रन जोड़े.

डेल्ही कैपिटल्स ने तेज़ तर्रार बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (नाबाद 78 रन, 27 गेंद, सात छक्के, सात चौके) की तूफ़ानी पारी के दम पर मुंबई इंडियन्स को अपने पहले मुक़ाबले में 37 रन से हराया दिया. पंत की इस पारी के दम पर दिल्ली ने मुंबई इंडियन्स के सामने जीत के लिए 214 रन का लक्ष्य रखा. जवाब में मुंबई की टीम 19.2 ओवरों में 176 रन पर ऑल आउट हो गई. मुंबई के लिए अनुभवी बल्लेबाज़ युवराज सिंह ने 53 रन की पारी खेली लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके.

इसके पहले मुंबई ने टॉस जीतकर दिल्ली को बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया. दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पृथ्वी शॉ सिर्फ सात रन बना सके. लेकिन शिखर धवन ने 43 और कॉलिन इनग्राम ने 47 रन बनाकर बड़े स्कोर का आधार रखा. इसके बाद ऋषभ पंत ने तूफ़ानी पारी खेलते हुए दिल्ली को 20 ओवरों में 6 विकेट पर 213 के स्कोर तक पहुंचा दिया. 214 रन का लक्ष्य लेकर उतरी मुंबई टीम की शुरुआत ख़ास नहीं रही. कप्तान रोहित शर्मा 14 और डिकॉक 27 रन बनाकर आउट हो गए. पोलार्ड ने 21 और क्रुणाल पांड्या ने 32 रन बनाए. लेकिन मुंबई की टीम 176 रन पर ही आउट हो गई.

आज के मैच

राजस्थान बनाम पंजाब
रात आठ बजे

The post IPL 2019: हैदराबाद पर KKR भारी, मुंबई के घर में दिल्ली ने दी मात appeared first on Live Cities.