Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- KXIP vs MI: किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर इस वजह से किया पहले गेंदबाजी का फैसला, लंबे समय बाद हुई इस खिलाड़ी की वापसी

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में शनिवार को डबल धमाका होने जा रहा है। जिसमें पहला मुकाबला शाम को किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। मोहाली के आई एस बिन्द्रा स्टेडियम में होने वाले इस मैच में दोनों ही टीमों की नजरें जीत पर लगी हुई हैं।

किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच होगा मुकाबला

इस सीजन में पहली बार आमने-सामने होने जा रही मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब दोनों ही टीमों ने अब तक दो मुकाबलें खेले हैं जिसमें दोनों ही टीमों को 1 मैच में जीत तो 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

IPL-12: Punjab to face Mumbai today

ऐसे में इस मुकाबलें में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमों की किसी तरह से जीत हासिल करने पर नजरें टिकी हैं। और दोनों ही टीमें मैदान में अपना पूरा प्रयास करेंगी।

टॉस के बॉस बने आर अश्विन, किया पहले गेंदबाजी करने का फैसला

इस मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब  टीम के कप्तान आर अश्विन ने टॉस अपने नाम किया। टॉस जीतने के साथ ही उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर लक्ष्य का पीछा करने की चाहत रखी।

इस मैच में दोनों ही टीमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। जहां एक तरफ किंग्स इलेवन पंजाब ने केवल एक बदलाव किया है तो वहीं मुंबई इंडियंस ने उसी प्लेइंग इलेवन के साथ खेलने का फैसला किया जो पहले खेली थी।

पिच का रहेगा ऐसा मिजाज, बल्लेबाजी को करेगी मदद

मोहाली की पिच अब तक के आईपीएल इतिहास में रनों से भरी हुई देखी गई है। इस पिच पर भरपूर मात्रा में रन हैं जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां पर पहली पारी का औसतन स्कोर जहां 184 रन का है तो वहीं दूसरी पारी का औसतन स्कोर 175 रन का है।

ऐसे में साफ है कि बल्लेबाजों की तो यहां बल्ले-बल्ले होने वाली है। गेंदबाज तो किसी तरह से पूरे मैच में बचाव करते दिख सकते हैं वैसे तेज गेंदबाजों के मुकाबलें स्पिन गेंदबाज को कुछ मदद मिल सकती है।

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान ने कहा, कि

“हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं, क्योंकि परिस्थिति इसके अनुकूल है. हम इसका फायदा उठाना चाहते हैं.”

इस तरह से हैं दोनों टीमें

किंग्स इलेवन पंजाब– आर अश्विन(कप्तान), लोकेश राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, मनदीप सिंह,डेविड मिलर, हार्दुस विल्जोन, मुरूगन अश्विन, मोहम्मद शमी और एन्ड्रू टाई
मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा(कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, किरोन पोलार्ड, युवराज सिंह, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, मिचेल मैक्लेनाघन, जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्कंडेय और लसिथ मलिंगा

 

 

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- KXIP vs MI: किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर इस वजह से किया पहले गेंदबाजी का फैसला, लंबे समय बाद हुई इस खिलाड़ी की वापसी appeared first on Sportzwiki.