किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2019 का 9वां मैच आज 30 मार्च शनिवार को मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 8 विकेट से जीत लिया था. इस मैच में मुंबई की टीम ने 177 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था, लेकिन मुंबई इंडियंस की मजबूत गेंदबाजी इस लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाई थी.
शेन बांड ने गेंदबाजो को बताया हार का जिम्मेदार

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बांड ने पंजाब से मिली हार का जिम्मेदार अपने गेंदबाजों को बताया है. उनका कहना है, कि टीम ने एक अच्छा स्कोर खड़ा किया था और इसे गेंदबाजों को बचाना चाहिए थे, लेकिन हमारे गेंदबाज इस लक्ष्य को बचा नहीं पाये.
विनिंग स्कोर था, 177 रन

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बांड ने अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा,
“मुझे लगता है, कि 177 रन का स्कोर एक विनिंग स्कोर था, लेकिन हमारे गेंदबाजों ने रन लिक किये और हम इस लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाये. मुझे लगता है, कि अगर गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करते, तो निश्चित रूप से हम एक अच्छे पोजीशन पर होते. अगर हम विकेट निकालते रहते, तो नए बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं रहता.”
अपनी टीम की हार का कोई बहाना नहीं बनाना चाहता

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बांड ने आगे अपने बयान में कहा,
“हमारा स्कोर 180 के करीब था और निश्चित रूप से यह एक बहुत अच्छा स्कोर था. मैं अपनी टीम की हार का कोई बहाना नहीं बनाना चाहता हूँ.
मुझे नहीं लगता, कि क्रिस गेल के 40 रन इस मैच का टर्निंग पॉइंट रहे, उन्हें तो हमने 10 ओवर से पहले ही आउट कर दिया था, लेकिन उनके अन्य बल्लेबाजों ने मध्य में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और हम इस दौरान विकेट हासिल करने में कामयाब नहीं रहे, यही हम मैच में पीछे हो गये.
हमने अंत के 9 ओवर में बनाये मात्र 70 रन

शेन बांड ने आगे अपने बयान में कहा,
“हमने अंत के 9 ओवर में मात्र 70 रन बनाये. यहां भी हम कुछ कमजोर थे. हम इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे. पंजाब के बल्लेबाजों ने अच्छा खेल दिखाया. उन्होंने कुछ शानदार शॉट्स खेले. वह इस मैच को जीतना डिजर्व करते थे.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post IPL 2019: KXIP vs MI: पंजाब से मिली करारी हार के बाद, गेंदबाजी कोच शेन बांड ने इन्हें माना जिम्मेदार appeared first on Sportzwiki.