Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: विराट की RCB पर CSK के धोनी भारी, 7 विकेट से दी मात

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : आईपीएल का 12वां एडिशन शनिवार से शुरू हो चुका है. सीजन का पहला मैच विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नै सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच खेला जा रहा है. पिछले सीजन का खिताब धोनी की टीम ने जीता था. आरसीबी की पूरी टीम 70 रनों पर सिमट गई. भज्जी और इमरान ताहिर ने 3-3 विकेट झटके, जबकि जडेजा को दो विकेट मिले. सीएसके ने शनिवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में आरसीबी को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त देते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली है.

आईपीएल के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब चेन्नई के स्पिनरों ने मैच में आठ विकेट लिए हैं. इससे पहले 2012 में डेक्कन चाजर्स के खिलाफ चेन्नई के स्पिनरों ने आठ विकेट झटके थे. 71 रनों के आसान से लक्ष्य को चेन्नई सुपर किंग्स ने 17.4 ओवर में 3 विकेट गंवा कर हासिल कर लिया और जीत दर्ज की.

बेंगलुरु से मिले 71 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत भी खराब रही और टीम ने आठ रन के स्कोर पर शेन वॉटसन (0) का विकेट गंवा दिया. इसके बाद अंबति रायडू (28) और सुरेश रैना (19) ने दूसरे विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी की. मोइन अली ने रैना को सीमा रेखा पर शिवम दुबे के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को तोड़ा. रैना ने 21 गेंदों पर तीन चौके लगाए. रैना ने इसके साथ ही आईपीएल में अपने 5000 रन भी पूरे कर लिए और वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

रैना के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए केदार जाधव (नाबाद 12) ने रायडू के साथ तीसरे विकेट के लिए 19 रन की साझेदारी की. रायडू टीम के 59 के स्कोर पर तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. रायडू ने 42 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया. जाधव ने 19 गेंदों पर एक चौके की मदद नाबाद 13 और रवींद्र जडेजा ने 15 गेंदों पर नाबाद छह रन बनाकर टीम को जीत दिला दी.

बेंगलुरु की ओर से युजवेंद्र चहल, मोइन और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट लिया. इससे पहले, अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह की अगुवाई में अपने स्पिन गेंदबाजों के बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 70 रन पर ढेर कर दिया.
आईपीएल के इतिहास में यह छठा न्यूनतम स्कोर है. वहीं, बेंगलुरु का लीग में यह दूसरा न्यूनतम स्कोर है. लीग में बेंगलुरु का न्यूनतम स्कोर 49 रन है, जो उसने 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था.

चेन्नई के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. चेन्नई के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले पर खरा उतरते हुए 50 रन के अंदर ही बेंगलुरु के छह विकेट झटक लिए. इसके बाद बेंगलुरु टीम 20 रन और जोड़कर 17.1 ओवर में 70 रन पर सिमट गई.
बेंगलुरु के लिए सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने अंत तक एक छोर संभाले रखा. लेकिन दूसरे छोर पर विकेटों के लगातार गिरने के कारण पटेल भी कुछ खास नहीं कर सके. उन्होंने 35 गेंदों पर दो चौकों की मदद से सर्वाधिक 29 रन बनाए. पटेल के अलावा बेंगलोर का और कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंकों तक नहीं पहुंच पाया. मोइन अली और डिविलियर्स ने नौ-नौ रन का योगदान दिया.

चेन्नई की ओर से हरभजन और इमरान ताहिर ने तीन-तीन जबकि रवींद्र जडेजा ने दो और ड्वेन ब्रावो ने एक विकेट लिया. आईपीएल के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब चेन्नई के स्पिनरों ने मैच में आठ विकेट लिए हैं. इससे पहले 2012 में डेक्कन चाजर्स के खिलाफ चेन्नई के स्पिनरों ने आठ विकेट झटके थे.

आज के मैच

कोलकाता बनाम हैदराबाद
शाम चार बजे
मुंबई बनाम दिल्ली
रात आठ बजे

The post IPL 2019: विराट की RCB पर CSK के धोनी भारी, 7 विकेट से दी मात appeared first on Live Cities.