इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का 12वां संस्करण जल्द ही शुरू होने वाला है। इस सीजन का पहला मैच तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू के बीच खेला जाएगा। सीएसके और आरसीबी के बीच 23 मार्च को आईपीएल के 12वें सीजन का पहला मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल के 12वें सीजन में शानदार प्रदर्शन के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है।
इसी बीच आपको बता दें कि आईपीएल में अब तक महेन्द्र सिंह धोनी की कमान वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स तीन बार का खिताब जीतने में सफल हुई है। इस बार भी टीम की ये कोशिश होगी की वो चौथा खिताब भी अपने नाम करें। वहीं, विराट कोहली की कमान वाली टीम आरसीबी इस खिताब को अपने नाम नहीं कर पाई।
इंडियन प्रीमियम लीग का एक भी खिताब नहीं जीतने वाली टीम के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में बताया कि गलत फैसलों के कारण ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग का एक भी सीजन नहीं जीत पाई है। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने इस बात का खुलासा हाल ही में आरसीबी ऐप लॉन्च के मौके पर बताई। आरसीबी ऐप के मौके पर कप्तान विराट कोहली के अलावा कोच गैरी कर्स्टन और आशीष नेहरा भी नजर आएं। आपको बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू तीन बार फाइनल और तीन सेमीफाइनल में आईपीएल के खिताब में पहुंच गई है। लेकिन एक बार भी खिताब गलत निर्णयों के कारण खिताब अपने नाम नहीं कर पाई विराट कोहली ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है।