Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: RCBvsCSK: मैन ऑफ द मैच लेते हुए हरभजन सिंह ने इन्हें दिया अपने शानदार प्रदर्शन का पूरा श्रेय

आईपीएल 2019 का आगाज हो गया है. पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स  ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल कर ली है. चेन्नई के गेंदबाजों ने मैच में खतरनाक गेंदबाजी करते हुए. विराट की टीम को सिर्फ 70 रन पर आउट कर दिया.  चेन्नई की ओर से सबसे ज्यादा विकेट हरभजन सिंह और इमरान ताहिर ने लिए.

हरभजन सिंह को मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड दिया गया. उन्होंने विराट कोहली और ए बी डिविलियर्स जैसे शानदार बल्लेबाजों का विकेट लेकर बंगलौर की बल्लेबाजी की कमर तोड़ के रख दी.

जीत के बाद मैन ऑफ द मैच हरभजन सिंह ने कही ये बात 

मैच से पहले ये भी तय नहीं था, कि हरभजन टीम का हिस्सा होंगे या नहीं. लेकिन उन्होंने मिले मौके को भूना लिया.

उन्होंने कहा,

“मैंने कमेंट्री बॉक्स में दिग्गजों के बगल में बैठकर काफी कुछ सीखा है, वहां उनके साथ जाना अच्छा लगता है और यह मेरे लिए खास है. मैं इस पुरस्कार के लिए अपनी पत्नी और बेटी को बहुत सारा श्रेय देना चाहूंगा. आप एक बेहतर शुरुआत के लिए नहीं कह सकते  उनके पास बहुत सारे बाएं हाथ के खिलाड़ी थे और (स्टीफन) फ्लेमिंग ने मुझसे कहा कि मैं पावरप्ले में गेंबाजी  करूंगा”

पहला विकेट जब मिला तब अच्छा लगा और इसके बाद आसान हो गया

चेन्नई की पिच स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद कर रही थी. बंगलौर के बल्लेबाज चेन्नई के स्पिन गेंदबाजों को ठीक से नहीं खेल पाएं

उन्होंने आगे कहा,

“पहला विकेट जब मिला तब अच्छा लगा और इसके बाद आसान हो गया. पहले मैच में मैन ऑफ द मैच पाने की बड़ी खुशी और उम्मीद है कि हम यहां से आगे बढ़ सकते हैं. इमरान ताहिर ने जब मैंने शुरू के बल्लेबाजों को आउट किया उसके बाद बाद वाले हिस्से में वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की विराट और एबी के विकेट हासिल करना अच्छा रहा. एक ऑफ स्पिनर को कितनी बार अपने विकेट मिलते हैं, यह एक अच्छी चुनौती है. और इस तरफ प्रदर्शन करना यह पुरस्कार लेना अच्छा है”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post IPL 2019: RCBvsCSK: मैन ऑफ द मैच लेते हुए हरभजन सिंह ने इन्हें दिया अपने शानदार प्रदर्शन का पूरा श्रेय appeared first on Sportzwiki.