Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: WATCH: इशांत शर्मा और कगिसो रबाडा से बीच मैदान पर भिड़े शेन वाटसन, देखें वीडियो

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण का 5वां मुकाबला फिरोजशाह कोटला स्टेडियम पर दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया. 148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही. अंबाती रायडू को इशांत शर्मा ने जल्दी आउट कर दिया.

इसके बाद सुरेश रैना और शेन वाटसन ने पारी को संभाला. वाटसन ने 26 गेंद पर 44 रन की पारी खेली उनकी पारी शानदार रही रैना ने उनका साथ निभाया और 16 गेंद में 30 रन बनाए.

बार-बार तेज गेंदबाजों से झगड़ते दिखे शेन वाटसन

चेन्नई के सलामी बल्लेबाज शेन वाटसन और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के बीच मैदान के बीच आपसी विवाद होते हुए दिखा. इशांत शर्मा अंपायर के पास गए और उनके सामने शेन वाटसन को बोलने लगे. जिसके बाद दिल्ली के कप्तान श्रेयश अय्यर आकर इशांत शर्मा को लेकर गए. जब इशांत वाटसन को बोल रहे थे तब वाटसन उनको देखकर हंसने लगे.

यहाँ देखें इशांत- वाटसन के झगड़े का वीडियो 

रबाडा से भी भीड़े वाटसन

चेन्नई का ये सलामी बल्लेबाज यही नहीं रुका इसके बाद राबाडा से भी इस खिलाड़ी की लड़ाई हो गई. जिसके बाद एक बार फिर दिल्ली के कप्तान श्रेयश अय्यर बीच में आए और उन्होंने बीच बचाव किया. इसके बाद वाटसन ने राबाडा की गेंद को मैदान के बाहर भेज दिया. वाटसन ने एक बेहतरीन पारी खेली हालंकि वो अपना अर्धशतक बनाने से चुक गए. रैना ने भी मैच में शानदार पारी खेली.

यहाँ देखें राबाडा और वाटसन की भिड़ंत

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

 

The post IPL 2019: WATCH: इशांत शर्मा और कगिसो रबाडा से बीच मैदान पर भिड़े शेन वाटसन, देखें वीडियो appeared first on Sportzwiki.