Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन का ट्रेलर लॉन्च, थीम नेम है ‘गेम बनाएगा नेम’

विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी और केश रिच टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन की तैयारियां अब पूरी तरह से जोर पकड़ने लगी हैं। जिसमें सभी टीमों, खिलाड़ियों फ्रेंचाइजी के साथ अब आईपीएल के इस सीजन का ट्रेलर भी तैयार हो चुका है।

आईपीएल के इस सीजन का ट्रेलर लॉन्च

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और उनके ऑफिशियल ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर स्टार स्पोर्ट्स ने आईपीएल के इस साल होने वाले सीजन के लिए एड जारी कर दिया है।

आईपीएल के इस ट्रेलर में सभी टीमों के बड़े खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। जिसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, महेन्द्र सिंह धोनी जैसे बड़े खिलाड़ी भी दिखायी दे रहे हैं।

आईपीएल सीजन 12 के लिए थीम नेम दिया गया गेम बनाएगा नेम

हर आईपीएल सीजन के लिए टी20 लीग का विज्ञापन बड़ा ही आकर्षक और मजेदार होता है, जिसमें एक थीम नेम दिया जाता है। कुछ वैसे ही इस बार का भी थीम नेम बदला गया है।

आईपीएल 2019 के लिए थीम नेम बहुत बढ़िया दिया गया है। जिसमें ‘गेम बनाएगा नेम’ यानि साफ है जैसा खेलोगे वैसा ही नाम होगा।

23 मार्च से हो रहा है आईपीएल सीजन 12 का आगाज

स्टार स्पोर्ट्स ने तो आईपीएल सीजन 12 के लिए ट्रेलर जारी कर दिया है। अब क्रिकेट फैंस को तो बस इंतजार है आईपीएल के आगाज का। इस सीजन की शुरुआत 23 मार्च से हो रही है।

The 12th edition of the IPL with the announcement of the program

आईपीएल इस बार आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के शेड्यूल की वजह से एक से दो हफ्ते जल्दी शुरू हो रहा है। आईपीएल के लिए सभी आठों टीमें अपनी कमर कस चुकी हैं और इनके खिलाड़ी इस बार के गेम में अपना नेम बनाने के लिए तैयार खड़े हैं।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन का ट्रेलर लॉन्च, थीम नेम है ‘गेम बनाएगा नेम’ appeared first on Sportzwiki.